Ganja Smuggling In Indore; Malharganj police have arrested a woman with illegal Hemp | पति मैकेनिक और पत्नी बन गई गांजा तस्कर, पुलिस पूछताछ में बोली- ये साइड बिजनेस है

Ganja Smuggling In Indore; Malharganj police have arrested a woman with illegal Hemp | पति मैकेनिक और पत्नी बन गई गांजा तस्कर, पुलिस पूछताछ में बोली- ये साइड बिजनेस है


इंदौर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।- प्रतीकात्मक फोटो

  • आरोपी महिला के खिलाफ मल्हारगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है
  • महिला के पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया

पुलिस ने एक महिला को अवैध गांजे के साथ पकड़ा है। महिला शादीशुदा है और उसका पति मैकेनिक है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह साइड बिजनेस के रूप में गांजे की तस्करी लंबे समय से कर रही है।

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिंसी चौराहे पर एक महिला अवैध गांजे की तस्करी करने के लिए खड़ी है। पुलिस ने महिला आरक्षक रानू, लीला और एएसआई रेखा यादव को मौके पर भेजा। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध महिला को पकड़ा जिसने अपना नाम शाहीन पति अमीन निवासी सदर बाजार बताया। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति मैकेनिक है और वह साइड बिजनेस के रूप में यह अवैध काम लंबे समय से कर रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

0



Source link