मर्सिडीज की कारें होंगी महंगी
मर्सिडीज-बेंज की कारें जल्द महंगी हो जाएंगी. बीते छह महीने में करेंसी में उतार-चढ़ाव के चलते कंपनी ने कार के दाम में इजाफा करने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा, कारमेकर कंपनी ऑडी भी ऐसा कदम उठाने की सोच रही है.
मर्सिडीज बेंज इंडिया प्रबंध निदेशक और सीईओ Martin Schewnk ने कहा, पिछले छह महीनों से करेंसी में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इसके मद्देनजर, हम जल्द ही अपने प्रोडक्ट रेंज में प्राइस रिविजन पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कीमतें बढ़ाने के सटीक समय, मात्रा और सीमा के बारे में विस्तार से नहीं बताया.
उन्होंने कहा, फरवरी में यूरो के मुकाबले रुपये में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है. फरवरी में एक यूरो की वैल्यू 79 रुपये थी जो अगस्त में गिरकर 87 रुपये प्रति यूरो हो गई. इससे कंपनी का इनपुट कॉस्ट बढ़ गया है.