- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 10 Employees Of Gutkha Factory In Bhopal, SP Positive In Ujjain, 976 In The State And 199 New Patients Found In Bhopal
भोपाल19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश में बुधवार को 976 और भोपाल में कोरोना के 199 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 48351 और राजधानी में 9305 हो गई है। उधर, उज्जैन एसपी मनोज सिंह और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिंह महाकाल की शाही सवारी में ड्यूटी के दौरान वे कई लोगों से संपर्क में आए थे। भोपाल में नए पॉजिटिव मरीजों में गोविंदपुरा स्थित एक गुटखा फैक्टरी और बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कार्यरत 10-10 कर्मचारी शामिल हैं। जबकि सीआरपीएफ बंगरसिया के 6 और आईटीबीपी कान्हासैया के पांच जवानों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि भोपाल में 4 डॉक्टर और 5 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मरीजों में कस्तूरबा अस्पताल, चिरायु हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। जबकि पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे दो कर्मचारियों और शाहजहांनाबाद पुलिस थाना में पदस्थ एक कर्मचारी में संक्रमण मिला है। वहीं पुलिस लाइन नेहरू नगर में रहने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को कोरोना हुआ है।
सीआरपीएफ बंगरसिया के 6 और आईटीबीपी कान्हासैया के 5 जवानों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि भोपाल में 4 डॉक्टर और 5 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मरीजों में कस्तूरबा अस्पताल, चिरायु हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। जबकि पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे दो कर्मचारियों,शाहजहांनाबाद थाना में पदस्थ एक कर्मचारी में संक्रमण मिला है। वहीं पुलिस लाइन नेहरू नगर में रहने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को कोरोना हुआ है।
0