डबरा7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- शहर की मुख्य ठाकुर बाबा रोड की बारिश के बाद गड्ढों के कारण हालत हुई खराब
- 300 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे होने के कारण यह रोड जर्जर हालत में पहुंच गई है
बारिश के बाद शहर के मुख्य मार्ग ठाकुर बाबा रोड की हालत काफी खराब हो गई है। बारिश के चलते रोड से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है, साथ ही काफी गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, और रोड जर्जर हालत में पहुंच गई है। जर्जर रोड के कारण इस रोड पर आवागमन के हालत यह हैं कि इस रोड पर करीब 500 मीटर दूरी तय करने में ही 10 से 15 मिनट का समय लग रहा है, यदि थोड़ा सा भी जाम हुआ तो यह समय 20 मिनट या उससे अधिक भी लग सकता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि रोड सही होती तो इतनी दूरी तय करने में महज 5 मिनट का समय लगता है। वहीं लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका इस रोड का मेंटेनेंस कर गड्ढों का भराव नहीं करा रही है। यही हालत शहर की पुराना गाड़ी अड्डा रोड और जवाहर गंज में मीट मार्केट तक की रोड का है। दरअसल शहर के अग्रसेन चौराहे से लेकर ठाकुर बाबा मंदिर के पास तक करीब 500 मीटर की दूरी है। यह रोड डामर की बनाई गई थी। लेकिन अगस्त माह में हुई बारिश के बाद इस रोड पर काफी गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। 300 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे होने के कारण यह रोड अब पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच गई है।
गड्ढों के कारण सड़क पर लग रहा ट्रैफिक जाम
मुख्य मार्ग होने के कारण ठाकुर बाबा रोड पर वाहनों का काफी आवागमन रहता है। पहले इस रोड पर 500 मीटर की दूरी तय करने में ट्रैफिक न होने पर 5 मिनट का समय लगता था, अब 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। क्योंकि गड्ढों के कारण लोग बच कर निकलने कोशिश करते हैं, जिससे जाम लगने लगा है, और अब दूरी तय करने में समय 15 मिनट से भी अधिक लगने लगा है।
0