बुरहानपुर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय का सबसे बड़ा दो मंजिला सरकारी अस्पताल हमेशा से अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं में रहता है। बुधवार को इसका एक और उदाहरण सामने आया। इसमें एक तस्वीर में एक युवक बुजुर्ग मरीज को गोद में ले जा रहा है। जबकि दूसरी तस्वीर में स्ट्रेचर पर सीमेंट की बोरियां ढोई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. शकिल अहमद ने बताया 10 नए स्ट्रेचर बुलवाए हैं। हो सकता है कर्मचारी पुराने स्ट्रेचर उपयोग कर रहे हो। फिर भी मैं दिखवाता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए। जिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू, पैथालॉजी का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से स्ट्रेचर से कर्मचारी सीमेंट की बोरियां अंदर ला रहे हैं। हसीनाबाद के योगेश सपकाले अपनी 95 वर्षीय दादी अनुसुईया सपकाले की आंख का इलाज कराने अस्पताल आए थे। चलते नहीं बनने पर योगेश दादी को गोद में उठाकर बाहर तक ले आए। योगेश ने कहा स्ट्रेचर की सुविधा हर मरीज को मिलना चाहिए।
0