मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. (सांकेतिक तस्वीर)
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश ने कई इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है, तो कई क्षेत्र में अच्छी बारिश (Rain) होने से किसानों ने राहत की सांस ली है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में पहली बार एक ओडिशा तट के आसपास कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को सक्रिय होने की उम्मीद है. इसी के असर से प्रदेश भर में तेज बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने अलीराजपुर झाबुआ धार जिलो में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, हरदा, खंडवा, रतलाम, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह और छतरपुर जिला में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता का दावा: ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव जिताने मैं वोटर्स को धमकाता था’
20 सितंबर से होगी मानसून की विदाईमौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक अति कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाके में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना हुआ है. यह दक्षिण पश्चिम दिशा में झुका है. इसके आगामी 24 घंटों में अवदाब में बदलने की संभावना है. दूसरा सिस्टम मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर बदायूं डाल्टनगंज से अति कम दबाव क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह से तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं, मानसून की विदाई 20 सितंबर से शुरू हो सकती है. अभी सीजन की बारिश के लिए पूरा एक महीना बाकी है. भोपाल में अब तक 26.42 इंच बारिश हुई है. बारिश का कोटा 43.64 पूरा होने के लिए अभी 17.22 इंच बारिश की जरूरत है.