MS dhoni hit 24 runs in Umesh Yadav an Over during IPL 2019 match 39 CSK vs RCB | IPL इतिहास: जब उमेश यादव के एक ओवर में धोनी ने कूट डाले 24 रन

MS dhoni hit 24 runs in Umesh Yadav an Over during IPL 2019 match 39 CSK vs RCB | IPL इतिहास: जब उमेश यादव के एक ओवर में धोनी ने कूट डाले 24 रन


नई दिल्ली: आईपीएल का इतिहास एक से एक बेहतरीन रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है. 12 सालों में आईपीएल में कई ऐसे कांटे के मुकाबले रहे हैं, जब फैन्स को दांतों तले उंगली दबानी पड़ी है. ऐसे ही एक रोमांच से भरपूर मैच के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली की आरसीबी टीम पर हल्ला बोला था और धोनी ने आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव को रिमांड पर लेते हुए एक ओवर में 24 रन कूट डाले थे. हालांकि सीएसके इस रोमांचक मुकाबले को महज एक रनों की अतंर से हार गई थी.

यह भी पढ़ें- इशांत शर्मा को अब भी भाई मानते हैं डैरेन सैमी, नस्लवादी टिप्पणी पर कही ये बात

साल 2019 आईपीएल सीजन 2019 का 39वां मुकाबला सीएसके बनाम रॉयल चैंलेजर्स के बीच बैंगलौर के चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जा रहा था. चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी की टीम ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल की 37 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से खेली गई 53 रनों की शानदार पारी की दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रनों फाइटिंग स्कोर बनाने में सफल रही. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोनी की सेना की शुरुआत खराब रही है और फॉर्म मे चल रहे सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन सहित फॉफ डुप्लेसी और सुरेश रैना के विकेट महज 17 रनों के भीतर गिर गए. लचर शुरुआत से उबराने का काम करते हुए टीम को जीत की ओर ले जाने की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी पर आई और धोनी को इस काम में काफी महारथ हासिल है. जैसे तैसे अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत माही मैच को आखिरी ओवर तक ले गए है. सीएसके को एक ओवर में जीत के लिए 26 रनों की दरकार थी.

 दूसरी ओर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने मैच में 2 विकेट झटकने वाले अपने तेज गेंदबाज उमेश यादव को गेंद थमाई. सबको लग रहा था कि आरसीबी इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन जैसे ही उमेश यादव ने अपनी पहली गेंद फेंकी और धोनी ने उस पर चौका जड़ा वैसे ही सीएसके की उम्मीद जग गईं. अब 5 गेंदों में चेन्नई को 22 रनों की जरूरत थी. 

आरसीबी अब भी मैच में थी पर उमेश की दूसरी गेंद को माही ने पुल करते हुए चिन्नास्वामी के बाहर 111 मीटर दूर भेज दिया, धोनी का यह सिक्स इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था. अब दबाव सीएसके की जगह आरसीबी पर नजर आ रहा था. 4 गेंदों में 16 रन बनाने के लिए धोनी तैयार थे और उमेश की तीसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ पर खड़े आरसीबी के एबी डी विलियर्स के सर के ऊपर से छ्क्का लगाकर रन और गेंद के अतंर को 3 बॉल पर 10 रनों पर ला दिया.

उमेश की चौथी गेंद पर धोनी ने चतुराई के साथ 2 रन ले लिए. अब चेन्नई को जीत के लिए 2 गेंद में 8 रनों की दरकार थी. उमेश यादव ने जोर लगाते हुए 5वीं बॉल को यॉर्क कराने की कोशिश की लेकिन बॉल फुल टॉस बन गई और माही ने गेंद को डीप स्क्वेअर लेग की ओर 6 रनों के लिए भेज दिया. मैच का रोमांच सबसे ऊपरी स्तर पर अब सब जानते थे कि धोनी की टीम मैच आसानी से जीत जाएगी लेकिन उमेश यादन ने आखिरी गेंद पर दिमाग लगाया और बॉल को ऑफ स्टंप के बाहर पिच कराया, धोनी गेंद हिट करने से चूक गए और रन लेने दौड़ पड़े.

दूसरी ओर आरसीबी के विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने सीएसके के शार्दुल ठाकुर को रन आउट कर अपनी टीम को महज एक रन से बेहद रोमांचक जीत दिलाई. इस तरीके से उमेश यादव के अंतिम ओवर में कुल 24 रन बने. धोनी ने इस मैच में 48 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौकों बदौलत नाबाद 84 रनों की पारी खेली और ये पारी धोनी के आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी रही. 





Source link