The ticket will decide only Kamal Nath, let us focus on how to win the election. | टिकट कमलनाथ ही तय करेगें, हमें चुनाव कैसे जीतना, इस पर ध्यान लगाएं

The ticket will decide only Kamal Nath, let us focus on how to win the election. | टिकट कमलनाथ ही तय करेगें, हमें चुनाव कैसे जीतना, इस पर ध्यान लगाएं


बुरहानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होना है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। मांधाता विधानसभा में उपचुनाव को लेकर बुधवार को नगर के कालसन माता मंदिर परिसर में पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनकी राय जानी। पर्यवेक्षक सत्यनारायण पटेल ने कहा कि यह समय किसी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का नहीं है। चुनाव कैसे जीतना है इस पर ध्यान केंद्रित करें।
टिकट कमलनाथ स्वयं ही तय करेंगे। इसलिए आप सभी सीटें हमारे पास वापस कैसे आए, इसकी रणनीति बनाएं। बैठक में अभिताभ मंडलोई ने कहा कि मैं खुद भी पर्यवेक्षक रह चुका हूं। आप सभी अपने नाम ब्लाक अध्यक्ष सबल सिंह नायक को दे। टिकट के लिए दावेदारी सभी कर सकते हैं। लेकिन पार्टी जिसे भी टिकट दें उसके लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रत्याशी की जीत के लिए काम करें। इसके बाद कार्यकर्ता भारत सिंह पंवार नायक, शम्मी खान, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह पटेल ने भी अपनी बात रखी।
बैठक में छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया, लेकिन कांग्रेस से पूर्व विधायक ठा. राजनारायण सिंह की चुप्पी चर्चा में रही। इस मौके पर रघु परमार, संतराम वंजारा, सचिन बिरला, ठाकुर राजनारायण सिंह, उत्तमपाल सिंह, नारायण सिंह तोमर, ब्लाक अध्यक्ष सबल सिंह नायक, भारत सिंह, श्याम यादव, गजेंद्र सिंह सोलंकी, भारत सिंह पटेल, डॉ. राजेंद्र पलोड, तेज सिंह यादव आदि मौजूद थे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र
किल्लौद | किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को पत्र लिखकर जिला कांग्रेस खंडवा और मांधाता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस संगठन पर किल्लौद क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

… और इधर, आज किल्लौद आएंगे पूर्व केन्द्रीय मंत्री
किल्लौद | कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद अरूण यादव गुरूवार को किल्लौद क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान विधानसभा के आगामी उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह पंवार ने बताया कि गुरूवार दोपहर 2 बजे किल्लौद के गुरावां रोड स्थित मांगलिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

0



Source link