15 hours of continuous rain in Bhopal filled the low-lying areas; Cars started sinking on Habibganj underbridge | भोपाल में 15 घंटे से जारी बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी; हबीबगंज अंडरब्रिज पर डूबने लगीं कारें

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 15 Hours Of Continuous Rain In Bhopal Filled The Low lying Areas; Cars Started Sinking On Habibganj Underbridge

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में लगातार 15 घंटे से जारी बारिश ने शहर को लबालब कर दिया। तस्वीर हबीबगंज अंडरब्रिज की है, जहां पर कमर से ऊपर पानी भर गया और कार तक डूबने लगीं।

  • रात को आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ को अलर्ट किया, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
  • बारिश से हमेशा सूखी रहने वाली कलियासोत नदी भी डैम के गेट खुलने के पहले ही बहने लगी

राजधानी में 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। भोपाल जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और निचले इलाकों में अमले की तैनाती के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने शहर में रात की बारिश का लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 15 घंटे में शहर में करीब 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। सुबह तक बारिश जारी रही तो 5 इंच बारिश हो सकती है। हबीबगंज अंडरब्रिज पर शुक्रवार को दोपहर बाद ही कमर से ऊपर तक पानी भर गया, जिससे यहां कई वाहन फंसते रहे। एक कार तो लगभग डूब गई थी और आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा।

लगातार बारिश से भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास का इलाका लबालब।

लगातार बारिश से भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास का इलाका लबालब।

लगातार जारी बारिश के कारण हमेशा सूखी रहने वाली कलियासोत नदी कलियासोत डैम के गेट खुलने के पहले ही बहने लगी। वहीं रोहित नगर अभिनव आर्केड को जाने वाली सड़क महीना भर पहले ही बनी है, लेकिन यहां पर लबालब पानी भरा है। यहां पर निकलना लोगों के लिए दूभर हो गया। जिसके यह हाल साइड में गड्ढा होने पर स्कूटी सवार युवक गिरते-गिरते बचा। दिनभर हुई बारिश के चलते ज्योति चौराहे पर भी काफी ट्रैफिक नजर आया।

अल्पना तिराहा 6 नंबर प्लेटफार्म रोड में पानी भरा।

अल्पना तिराहा 6 नंबर प्लेटफार्म रोड में पानी भरा।

इन इलाकों में जलभराव
लगातार जारी बारिश के चलते साकेत नगर के सेक्टर टू-ए, एमरॉल्ड पार्क सिटी साकेत नगर, 12 नंबर स्टाप, साईं बोर्ड झुग्गी बस्ती, कोटरा गंगानगर झुग्गी बस्ती, महामाई का बाग, ऐशबाग, नवीन नगर, ई-7 अरेरा कालोनी, लाला लाजपत राय सोसाइटी, 45 बंगले में पानी भर गया। कई इलाकों में लोगों के घर में पानी भर गया।

हमेशा सूखी रहने वाली कलियासोत नदी कलियासोत डैम के गेट खुलने से पहले ही बहने लगी।

हमेशा सूखी रहने वाली कलियासोत नदी कलियासोत डैम के गेट खुलने से पहले ही बहने लगी।

कलेक्टर-डीआईजी ने किया जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण
भोपाल शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम ,तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है, इसके लिए सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतत रूप से निगाह रखें लोगों से सतत संपर्क में रहे, कहीं भी जलभराव की स्थिति होने पर तुरंत कार्यवाही करें, नाले के किनारे रहने वाले लोगों को आवश्यकता होने पर तुरंत पास के स्कूल, सार्वजनिक भवन, सामुदायिक भवनों में पहुंचाएं, वहां पर बिजली, पीने का पानी और खाने की व्यवस्थाएं के लिए तैयारी रखें।

शालीमार एनक्लेव में रात को 11 बजे पेड़ गिराने पहुँचा निगम का अमला।

शालीमार एनक्लेव में रात को 11 बजे पेड़ गिराने पहुँचा निगम का अमला।

कलेक्टर और डीआईजी ने शहर में बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का निरीक्षण करने के लिऐ शहर के साकेत नगर, सैफिया कॉलेज, बाल विहार, पुराना भोपाल के क्षेत्रों में भ्रमण किया। रात में यदि किसी नदी या नाले में बाढ़ या पानी भराव की स्थिति निर्मित होती है तो तुरन्त कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। आसपास की बस्तियों में पानी की भराव की स्थिति देखते हुए जेसीबी से पानी निकालने के लिए रास्ता बनाएं। आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रहने के लिए निर्देश दिए गए है।

एमरॉल्ड पार्क सिटी में बारिश का पानी भरा।

एमरॉल्ड पार्क सिटी में बारिश का पानी भरा।

रोहित नगर अभिनव आर्केड को जाने वाली सड़क महीना भर पहले ही बनी है। ये सड़क पूरी तरह से बारिश के पानी से भर गई।

रोहित नगर अभिनव आर्केड को जाने वाली सड़क महीना भर पहले ही बनी है। ये सड़क पूरी तरह से बारिश के पानी से भर गई।

हबीबगंज अंडरब्रिज के बुरे हाल।

हबीबगंज अंडरब्रिज के बुरे हाल।

दोपहर में 1:30 बजे हुई तेज बारिश में बोट क्लब से वीआईपी रोड का दृश्य।

दोपहर में 1:30 बजे हुई तेज बारिश में बोट क्लब से वीआईपी रोड का दृश्य।

बुलेवर्ड स्ट्रीट की सड़क में तेज बारिश में गड्ढे दिखने लगे। यहां पर वाहन निकालने में बुरे हाल हो रहे थे।

बुलेवर्ड स्ट्रीट की सड़क में तेज बारिश में गड्ढे दिखने लगे। यहां पर वाहन निकालने में बुरे हाल हो रहे थे।

0

Source link