छतरपुर22 मिनट पहले
छतरपुर में नगर पालिका कर्मचारी फुटपाथ की रेहड़ी हटाने लगे तो महिलाओं ने उन्हें जमकर पीटा।
- महिलाओं ने लगाया बदसलूकी का आरोप, फिर विरोध में जाम लगाया
छतरपुर में नगर पालिका कर्मचारियों की महिलाओं से अभद्रता और इसके बाद महिलाओं का कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। शहर में बस स्टैंड के फुटपाथ पर महिलाएं रेहड़ी लगाती हैं शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी इनसे हर रोज की तरह पैसे मांगने आ गए। उन्होंने पैसों की मांग की, जब महिलाओं ने आनाकानी की तो नपा कर्मचारी उनका सामान सड़क पर फेंकने लगे। महिलाएं उनसे दुकान न हटाने और सामान बाहर नहीं फेंकने की मिन्नतें करने लगीं, लेकिन वह नहीं माने और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
महिलाओं से बचने के लिए नगर पालिका कर्मचारी मौके से भाग गए।
इससे नाराज महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया और नगर पालिका कर्मचारियों को जमकर पिटाई की। कर्मचारियों को महिलाएं पीटती रहीं और मौके पर खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। इसके बाद कर्मचारी वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि आज ही शहर के खेरे की देवी मंदिर के पास हाथ ठेला वालों की भी नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी।