- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Municipal Corporation Celebrated Celebrations As Indore Bags The Title Of Cleanest City For Fourth Time
इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रवींद्र नाट्य गृह में स्वच्छता में नंबर वन बनने का जश्न मनाया गया।
- रविंद्र नाट्य गृह में कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नंबर वन आने का जश्न मनाया गया
- जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने निगम के 400 अधिकारी व कर्मचारियों के साथ इंदौर को 5वीं बार भी नं. 1 बनाने के लिए शपथ ली
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में इंदौर ने चौका लगा लिया। इसके लिए सबसे बड़ा कारण इंदौर की जनता का फीडबैक रहा। जनता का धन्यवाद अदा करने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को रविंद्र नाट्य गृह में आयोजन रखा। कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने निगम के 400 अधिकारी व कर्मचारियों के साथ इंदौर को 5वीं बार भी नं. 1 बनाने के लिए शपथ ली।

पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कहा – सभी ने बहुत मेहतन की है।
झाबुआ में देखा था गाने को बजते हुए
कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ ने इंदौर के स्वच्छता में नं. 1 बनने की शुरुआत बताते हुए कहा इंदौर को 4242 शहरों में प्रथम स्थान मिला है। यह आप सभी की मेहनत का फल है। इस अवार्ड के लिए जनता को, सफाई मित्रों को और सभी को धन्यवाद देती हूं। जब मैं विधायक थी तब कचरा पेटी देखकर बहुत बुरा लगता। झाबुआ में जब चुनावी दौरे पर थी तब वहां देखा था कि कचरा गाड़ी गाना बजाते हुए आती है और लोग उसमें कचरा डाल देते हैं। इसी से प्रेरणा लेकर इंदौर में लागू किया। कड़ी मेहनत का फल मिला, हमें आगे बहुत काम करना है। अब मेरा संकल्प कान्ह नदी को साफ स्वरूप में बहते हुए देखने का है। पूर्व महापौर ने इंदौर में ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की इच्छा भी जाहिर की है। उनका कहना है कि स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए इंदौर में ट्रेनिंग सेंटर खोला जाना चाहिए, ताकि देश के अन्य शहरों से लोग यहां आकर स्वच्छता की ट्रेनिंग ले सकें।
निगमायुक्त ने कहा – सभी के सहयोग से पाया मुकाम
स्वच्छता में जो हमने उपलब्ध प्राप्त की है वह आप सभी के सहयोग से प्राप्त की है। यह धन्यवाद कार्यक्रम सभी नागरिकों, निगम की सहयोगी संस्थाओं, निगम के अधिकारी, सफाई मित्र, दरोगा, सीएसआई के सहयोग व उनके कठोर श्रम का ही परिणाम है। हमसे ज्यादा संसाधन देश के अन्य शहरों के पास भले होंगे पर जो जज्बा व जागरूकता इंदौर के लोगों में है वह कही नहीं होगी। इंदौर के क्वारैंटाइन सेंटरों में जहां कोई जाना नहीं चाहता था, वहां बिना किसी झिझक के हमारे सफाई मित्र गए और कार्य किया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ ही पूर्व एमआईसी सदस्य बलराम वर्मा, संतोष गौर, अश्विन शुक्ल, सुधीर देडगे, कर्मचारी युनियन के प्रताप करोसिया, पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू सहित अन्य सफाई मित्र, एनजीओ के प्रतिनिधि व लोग उपस्थित रहे।
0