- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Man Dies On Spot As Truck Bike Road Accident Today Indore Ahmedabad Highway In Dhar
धार5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ट्राॅले के चालक को लोगों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
- सूरत से कानपुर जा रहा था ट्रॉला, तेज रफ्तार और खराब सड़क बनी हादसे का कारण, दो की मौत, एक घायल
- धार के पास फाेरलेन पर शेख बयड़े के पास अनियंत्रित ट्रॉले ने फेरी लगाकर सामान बेचने वाले बाइक सवार काे चपेट में लिया
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गुजरात के सूरत से प्लायवुड भरकर निकला ट्रॉला तेजगति से दौड़ते हुए धार के समीप अनियंत्रित हो गया। आगे चल रहे बाइक सवार को चपेट में लेकर खुद भी आड़ा हो गया। ट्रॉले का बायीं ओर का हिस्सा खुल गया और प्लायवुड शीट सड़क और खेत के किनारे बिखर गई। पलटी खाए ट्राॅले का ड्राइवर भी प्लायवुड के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, चपेट में आए बाइक सवार का शव क्षत-विक्षत हाे गया। उसके शव काे नाैगांव पुलिस ने पाेटली में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

बाइक सवार के क्षत-विक्षत शव को पोटली में भरकर पीएम के लिए ले जाया गया।
घटना शुक्रवार दाेपहर करीब 3 बजे की है। कानपुर की जीआर कंपनी (गेरा रोड लाइंस) का ट्राॅला (यूपी 78 डीएन 7295) तेज गति से गुजरात के सूरत से कानपुर की ओर जा रहा था। धार के पास फाेरलेन पर शेख बयड़े के पास ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले बाइक सवार काे चपेट में ले लिया। ब्रेक लगाने से करीब 50 मीटर दूर तक ट्रॉले के पहिए के निशान सड़क पर बन गए। ट्रॉले में भरा प्लायवुड नीचे गिरने लगा, जिसके नीचे आने से चालक की माैके पर ही माैत हाे गई। आसपास के ढाबे पर रुके अन्य ट्रक चालक, हेल्पर और ग्रामीण माैके पर पहुंचे और हेल्पर को गंभीर हालत में निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

सड़क किनारे बिखरी प्लायवुड।
ड्राइवर काे निकालने के लिए बुलाई जेसीबी
फाेरलेन के किनारे खेत में प्लायवुड के नीचे दबे ड्राइवर काे निकालने का लाेगाें ने प्रयास किया, लेकिन प्लायवुड अधिक हाेने से जेसीबी बुलानी पड़ी। जेसीबी से प्लायवुड काे हटाकर उसके नीचे दबे चालक को निकाला, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाइक सवार का शव क्षतविक्षत हाे गया था। पुलिस ने उसके अंगाें काे एक पाेटली में जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा। घटना में हेल्पर अनुज पिता मुनीम पाल चंपापुर थाना सुली, कानपुर घायल हाे गया।

लोगों ने घायल हेल्पर को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया।
गुरुवार को निकला था माल लेकर
कंपनी के अन्य ट्राॅला चालक अतुल शर्मा ने बताया गुरुवार शाम काे कानपुर निवासी अरविंद पाल एक हेल्पर के साथ सूरत से माल लाेड करके निकला था। रात में वे कहीं साे गए हाेंगे, शुक्रवार दाेपहर में निकले हाेंगे। क्याेंकि उनके बाद जाे गाड़ी निकली थी वाे उनसे आगे निकल गई। मृतक अरविंद पुराना चालक था। हम सूरत-कानपुर राेड लाइंस पर चलते हैं। मैं भी कंपनी का वाहन चलाता हूं।
0