Nap engineer and his wife infected, all Quarantine employees of Napa, found second prisoner positive in jail | नप इंजीनियर और उनकी पत्नी संक्रमित, नपा के सभी कर्मचारी क्वारेंटाइन, जेल में दूसरा बंदी पॉजिटिव मिला

Nap engineer and his wife infected, all Quarantine employees of Napa, found second prisoner positive in jail | नप इंजीनियर और उनकी पत्नी संक्रमित, नपा के सभी कर्मचारी क्वारेंटाइन, जेल में दूसरा बंदी पॉजिटिव मिला


राजगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिला जेल से 5 बंदी रिहा होने थे पर क्वारेंटाइन किया तो परिजनों ने किया हंगामा

काेराेना वायरस के संक्रमिताें के बढ़ते मामलाे के बीच गुरूवार को नगरपालिका के एक इंजीनियर और उनकी पत्नी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। बुधवार देर रात दाेनाें की रिपोर्ट आने के बाद भी सुबह 10 बजे तक पॉजिटिव मरीजों को इसकी सूचना नहीं दी गई। दोपहर एक बजे तक नपा इंजीनियर व उनकी पत्नी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो संक्रमित इंजीनियर पत्नी के साथ अपनी कार से खुद क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचे। इसके बाद दोनों का इलाज शुरू हो सका। नपा के इंजीनियर के संक्रमित होने के बाद सीएमओ सहित पूरे स्टाफ को परेड ग्राउंड के पास छात्रावास में क्वारेंटाइन किया है। उधर, जिला जेल में सप्ताह भर में दूसरा बंदी कोरोना संक्रमित निकला है। बंदी को क्वॉरेंटाइन किया है। इसके साथ ही जिला जेल से देर शाम पांच बंदी रिहा होने थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इन पांचों को क्वॉरेंटाइन कर दिया है। इसके चलते जेल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया। इससे मौके पर भीड़ लग गई हालांकि प्रशासन ने सभी रिहा होने वाले बंदी को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया है।

15 अगस्त काे महिला की रिपाेर्ट के मामले में भी हुई थी देरी
इसी तरह से शहर के पुराने पेट्रोल पंप काम करने वाली एक महिला की रिपोर्ट 15 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। लेकिन उस महिला को उसी दिन ट्रेस नहीं किया गया। अगले दिन 16 अगस्त को उसे क्वारेंटाइन भेजा गया। इस बीच महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री बढ़ती गई। इसी तरह एक माह पहले भी क्वारेँटाइन सेंटर में एक बुजुर्ग की देर रात मौत हो गई थी। जिसे सुबह 9 बजे सफाई कर्मचारी ने जाकर देखा। तब जाकर उसकी मौत की खबर अधिकारियों को लगी तो आनन-फानन में दाह संस्कार कराया।

रिपोर्ट भी 3 से 5 दिन में मिल रही
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है जो सेंपल लिए जा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट दो से पांच दिन में मिल रही है। इस दौरान संभावित मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री बढ़ती जाती है। रिपोर्ट आने के 10 से 15 घंटे बाद क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जाता है।

अभी जिले में कोरोना संक्रमण की यह है स्थिति: जिले में अभी तक 619 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है। इसमें से 195 का इलाज चल रहा है। वहीं 41 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है। गुरूवार को 305 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें से 272 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से 3 मरीज माचलपुर, 2 सारंगपुर, 3 पचोर, 3 बोड़ा, 3 नरसिंहगढ़ और 3 राजगढ़ के साथ ही 16 कोरोना संक्रमित ब्यावरा में मिले है। सबसे ज्यादा कोरोना मरीज ब्यावरा व नरसिंहगढ़ के बाद राजगढ़ व सारंगपुर में मिले है।

इधर… 2 दिन के अंतराल के बाद ही ब्यावरा में 16 नए मरीज मिले, संख्या 239 हुई

ब्यावरा| शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 2 दिन के अंतराल के बाद गुरुवार को ब्यावरा में 16 नए मरीज मिले हैं। इनमें मंगलवार देररात को भोपाल में कोरोना से फेफड़े खराब होने से मृत हुए कर्मचारी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग की बहू और पोते सहित ज्यादातर संक्रमित शहर के बड़े कारोबारी या व्यापारियों के परिवार के शामिल है। अब शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 239 हो गई है जबकि कोराेना से मृत हुए लोगों का आंकड़ा भी बढ़कर 9 पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात साढ़े 11 बजे आई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में ब्यावरा के अलग अलग हिस्सों में 16 नए मरीज मिले हैं जिनमें 3 महिलाएं क्रमश: 35 साल चूड़ी गली, 30 साल कोली मोहल्ला और 28 साल वार्ड 12 की बताई जा रही है। जबकि अन्य 13 पूर्व में संक्रमित पाए गए परिवारों के सदस्य हैं जिनमें 2 बुजुर्ग 60 व 65 साल के भी शामिल है। बीती रात पॉजिटिव मिले मरीजों में से गुरुवार को 7 को ब्यावरा सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड, 6 को राजगढ़ जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं दो मरीजों को भोपाल व इंदौर रैफर किया गया है। उधर गुरुवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 65 नए सैंपल लिए। गुरुवार तक के सैंपल मिलाकर अब ब्यावरा की कुल 150 कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जांच के लिए लैब में पेंडिंग चल रही है।

0



Source link