PWD Minister Gopal Bhargava Corona Positive; Released the video and said- get in touch with my people | पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव; वीडियो जारी कर कहा- मेरे संपर्क में आए लोग जांच करा लें

PWD Minister Gopal Bhargava Corona Positive; Released the video and said- get in touch with my people | पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव; वीडियो जारी कर कहा- मेरे संपर्क में आए लोग जांच करा लें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • PWD Minister Gopal Bhargava Corona Positive; Released The Video And Said Get In Touch With My People

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवराज कैबिनेट में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

  • शिवराज मंत्रिमंडल के पांचवें कैबिनेट मंत्री, जो कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं
  • इसके पहले तुलसी सिलावट, मोहन यादव, विश्वास सारंग और अरविंद भदौरिया शामिल हैं

मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने वीडियो जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी जांच कराकर होम क्वारैंटाइन हो जाएं। गोपाल भार्गव शिवराज मंत्रिमंडल के 5वें मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके पहले जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ ही खुद सीएम शिवराज सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

गोपाल भार्गव का ट्वीट-

इसके अलावा प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के करीब 15 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को जबलपुर मध्य के विधायक विनय सक्सेना की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इधर, मंत्री भार्गव ने अपने वीडियो में कहा कि मैंने अपना, अपने परिवार और नजदीकी स्टाफ की एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई है, जिसमें मेरी शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि विगत 1 सप्ताह में मेरे संपर्क में आए हुए सभी साथी होम क्वारैंटाइन हो जाएं और अपनी जांच करा लें। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा में फिर से उपस्थित होऊंगा।

सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को आगामी गणेश उत्सव एवं अन्य त्योहारों के अवसरों पर कोरोना संक्रमण न फैले इसलिए त्यौहार घर पर मनाने की अपील की है। साथ ही कोरोना संबंधी सभी सावधानियां मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। सीएम शिवराज ने सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियों की स्थापना, ताजिए निकालने पर पहले से प्रतिबंध लगा रखा है। अब सीएम ने कहा कि गणेश उत्सव में गणपति की घर पर करेंगे और प्रतिमाओं का सार्वजनिक स्थलों पर विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि विसर्जन के लिए हर वार्ड और क्षेत्र में कलेक्शन पॉइंट बनाए जाएंगे, जहां पूरे सम्मान एवं पवित्रता के साथ गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय निकाय उन्हें विसर्जन स्थलों पर ले जाकर विसर्जित करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को जिलों को विस्तृत गाइड लाइन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

0





Source link