आदिवासी महिलाओं के खातों में सरकार ने एक क्लिक में भेजे 21 करोड़ 97 लाख रुपए  | bhopal – News in Hindi

आदिवासी महिलाओं के खातों में सरकार ने एक क्लिक में भेजे 21 करोड़ 97 लाख रुपए  | bhopal – News in Hindi


भोपाल.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने बैगा, भारिया और सहरिया की विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए उनके खाते में सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की है. सीएम ने मंत्रालय से आहार अनुदान योजना के तहत 2 लाख 19 हजार महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक से 21 करोड़ 97 लाख 80 हजार रूपए ट्रांसफर किए. इस मौके पर सीएम ने कहा कि हर महीने समय पर पैसा देने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है. अब अगली बार उसी के ज़रिए आदिवासी (tribal) महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचा करेगा.

आहार अनुदान योजना
ये योजना 2017 में शुरू की गई थी, लेकिन पिछले एक साल में हितग्राहियों को पैसा नहीं मिल पाया. योजना के रुके हुए 43 करोड़ रूपए एक सप्ताह में हितग्राहियों के खाते में पहुंच जाएंगे. पिछले ढाई साल में 2 लाख 19 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं के खातों में 660 करोड़ रूपए पहुंचाए गए हैं. प्रदेश की पिछड़ी जनजातियों बैगा, भारिया और सहरिया के परिवारों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आहार अनुदान योजना चलाई जा रही है. इसमें परिवार की मुखिया महिला के खाते में हर महीने 01 हजार रुपए भिजवाए जाते हैं. योजना में प्रदेश के 02 लाख से अधिक जनजाति परिवारों को लाभ मिल रहा है.

योजना के बारे में जानिए
– प्रदेश की विशिष्ट पिछड़ी जनजातियों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आहार अनुदान योजना लागू है.
· विशिष्ट पिछड़ी जनजाति में शामिल हैं बैगा, भारिया और सहरिया
· योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रूपए का भुगतान हो रहा है.
· प्रदेश के 2 लाख 19 हजार हितग्राहियों को मिल रहा है योजना का लाभ.
·  21 करोड़ 97 लाख 80 हजार रूपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर.
· बैगा – मंडला, शहडोल, डिंडोरी
-भारिया – छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, सतना, पन्ना और मंडला

-सहरिया – ग्वालियर चंबल संभाग
-मध्य प्रदेश में रहने वाली 43 जनजातियों में से बैगा, भारिया, सहरिया विशेष पिछड़ी जनजातियां हैं





Source link