- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 90 Companies Have Come To The City In Four Years, Investment In The Region Has Increased From Two And A Half Thousand Crores To 7 Thousand Crores
इंदौर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
- मप्र का 70% निवेश आ रहा, आईटी कंपनियों के लिए पहली पसंद
संजय गुप्ता, देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का फायदा इंदौर को निवेश और अर्थव्यवस्था के लिहाज से मिला। पहली बार 2017 में जब इंदौर नंबर वन बना, तब रीजन में हर साल ढाई हजार करोड़ का निवेश हो रहा था। इसके बाद एकदम रफ्तार बढ़ी और 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के दौरान 21 हजार करोड़ का निवेश आ गया। यानी सालाना सात हजार करोड़ का निवेश हुआ। इसका असर रियल एस्टेट सेक्टर में भी देखने को मिला, जिसका कारोबार हर साल आठ हजार करोड़ से बढ़कर 11 हजार करोड़ से अधिक का हो गया। औद्योगिक निवेश का एक फायदा यह भी हुआ कि करीब 24 हजार 500 लोगों को रोजगार मिला। अगर मप्र की बात करें तो सभी एकेवीएन रीजन में हर साल औसतन 12 हजार करोड़ का निवेश होता है, इसमें से 70 फीसदी से ज्यादा अकेले इंदौर क्षेत्र में आ रहा है। एकेवीएन एमडी रहे (वर्तमान में गुना कलेक्टर) कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि सफाई मंें नंबर वन बनने के इंदौर ग्लोबल मैप पर आया, जब निवेश के लिए इंदौर का प्रेजेंटेशन बताते थे, तो लोग तत्काल पहचान लेते थे। कंपनियों की मांग के चलते ही स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, अतुल्य आईटी पार्क स्थापित हुए। साल 1982 से 2016 के दौरान 34 साल में इंदौर, पीथमपुर में 150 बड़ी कंपनियों ने प्लांट लगाया तो सफाई में नंबर वन बनने के बाद चार साल में ही 90 बड़ी कंपनियों की एंट्री हो चुकी है।

मप्र का 70% निवेश आ रहा, आईटी कंपनियों के लिए पहली पसंद
साल जिले में औसतन 70 हजार संपत्तियों के सौदे हो रहे थे। 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के दौरान हर साल 90 हजार संपत्तियों के सौदे हुए और रियल सेक्टर कारोबार 10 से 11 हजार करोड़ के बीच पहुंच गया। इससे सरकार का राजस्व 800 करोड़ से बढ़कर 1100 करोड़ के पार हो गया है।
पहला आईटी पार्क बनने में लगे 10 साल, दूसरा दो साल में ही फुल
पहले क्रिस्टल आईटी पार्क को बनने और आईटी कंपनियों के आने में करीब 10 साल का समय लगा, लेकिन 2017 के बाद आईटी कंपनियों ने इंदौर का रुख कर लिया। अतुल्य आईटी पार्क सिर्फ दो साल में बना और एक साल में ही ये फुल हो गया। आज दोनों पार्क में 5 हजार लोग काम कर रहे हैं। अब तीसरे आईटी पार्क की तैयारी है।
देश के नंबर वन इंडस्ट्रियल पार्क का अवाॅर्ड भी मिला
2018 में केंद्रीय कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्रालय के इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट (डीआईपीपी) ने पीथमपुर को इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर व यूटिलिटी कैटेगरी में देश में नंबर वन इंडस्ट्रियल पार्क (एरिया) घोषित किया था। यह अवाॅर्ड 21 राज्यों के 200 से ज्यादा इंडस्ट्रियल पार्क के बीच प्रतिस्पर्धा से मिला।
0