खंडवा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
किल्लौद मंडल में आयोजित बैठक में रणनीति बनाते नेता।
मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किल्लौद मंडल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के सह-प्रभारी संतोष राठौर ने बैठक ली। बैठक में राठौर ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर भाजपा को आगामी उपचुनाव में बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की रूपरेखा बनाई।
बैठक में चंदू पवार भाजपा मंडल अध्यक्ष, पंकज सिंह पटेल जनपद अध्यक्ष किल्लौद, महेश मीणा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष किल्लौद पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण निकुंभ, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह पटेल, संतोष राठौड़ मोना सरपंच, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत, राजू मीणा, अंगूर पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण शामिल रहे।
पूर्व विधायक पटेल हो सकते है भाजपा के प्रत्याशी
मांधाता विधानसभा उप-चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को मांधाता विस क्षेत्र के तीन मंडलों में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी चर्चा करेंगे। पूर्व विधायक पटेल सांसद चौहान के साथ भोपाल से सीधे पुनासा मंडल की बैठक में पहुंचेंगे। पुनासा की बैठक के बाद नेतागण पूर्व विधायक के साथ मूंदी और ओंकारेश्वर की बैठक में शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा मांधाता विस क्षेत्र के उप-चुनाव में पूर्व विधायक नारायण पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। क्योंकि विधायक पटेल ने 2018 के चुनाव में भाजपा सरकार के होते हुए भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। पटेल की विस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत पकड़ एवं स्पष्ट छवि को भी भाजपा के नेता उनकी दावेदारी को एक मजबूत पक्ष मान रहे है।
0