Heavy rain in Indore, rescued young man trapped in drain with the help of JCB | घर जा रहा युवक रात 2 बजे उफनाते नाले में फंसा, 6 घंटे जाली के सहारे लटका रहा, सुबह लोगों ने जेसीबी की मदद से बचाया

Heavy rain in Indore, rescued young man trapped in drain with the help of JCB | घर जा रहा युवक रात 2 बजे उफनाते नाले में फंसा, 6 घंटे जाली के सहारे लटका रहा, सुबह लोगों ने जेसीबी की मदद से बचाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Heavy Rain In Indore, Rescued Young Man Trapped In Drain With The Help Of JCB

इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रस्सी को एक तरफ जाली और दूसरी तरफ जेसीबी में बांधा गया था।

  • चोइथराम मंडी में काम करने वाला युवक अमितेष नगर की पुलिया को पार करते समय फंस गया था
  • जेसीबी की मदद से डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया

पिछले 24 घंटे से जारी बारिश ने इंदौरियों को मुसीबत में डाल दिया है। बारिश के बीच जिंदगी और मौत से जूझने का एक दृश्य चोइथराम इलाके में नजर आया है। दिलदहलाने वाली इस घटना में आखिरकार युवक जिंदगी की जंग जीतकर अपने घर लौट चुका है। देर रात 2 बजे एक युवक उफनाते नाले में फंस गया। वह जैसे-तैसे बचकर नाले में लगी जाली तक पहुंच गया, जिसके सहारे उसने रात से सुबह होने का इंतजार किया। करीब 6 घंटे वह जाली के सहारे खुद को जिंदा रखने की कोशिश करता रहा। आखिर कार सुबह रहवासियों की मदद से युवक की जान बच गई।

इसी जाली में बैठकर युवक ने रात बिताई।

इसी जाली में बैठकर युवक ने रात बिताई।

जानकारी के अनुसार उफनाते नाले में फंसा युवक चोइथराम मंडी में हम्माली का काम करता है। वह शुक्रवार रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। अमितेष नगर की पुलिया को पार करते समय अचानक पुलिया पर बहाव तेज हो गया। युवक बहाव में बहने लगा तो उसने तत्काल पुलिया पर लगी जाली को पकड़ लिया। जान बचाने के लिए वह जाली पर चढ़कर बैठ गया और सुबह का इंतजार करने लगा।

इसी दौरान यहां से दीपेश निकले। उन्होंने उसे जाली पकड़े रखने की समझाइश दी और डायल 100 को सूचना दी। युवक के फंसने की सूचना पर समाजसेवी लोकेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे। लोकेंद्र दुबे और दीपेश ने पुलिस की मदद का इंतजार किए बिना तत्काल जेसीबी को बुलवाया। इसके बाद मौके पर पहुंची जेसीबी ने करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को बचा लिया। हालांकि नाले के बहाव को देखते हुए जेसीबी चालक ने ज्यादा आगे जाने से मना कर दिया था, जिसके बाद लोकेंद्र और दीपेश ने अमितेष नगर निवासी युवकों से रस्सी की व्यवस्था करवाई। रस्सी में ईंट बांधकर उसे युवक की ओर उछाला। इस रस्सी को युवक ने जाली में बांधा और इसी के सहारे उसे बाहर निकाला गया। युवक ने सभी का धन्यवाद किया और अपने घर की और रवाना हो गया।

0



Source link