- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Dewas
- On The Kalisindh River Spurt In Sonkutch, More Than 30 Cattle That Came Out Of The Forest Were Seen Fighting For Life In Lodari River
देवास7 घंटे पहले
लाेदरी नदी में इस प्रकार से मवेशी तेज बहाव में बहते नजर आए।
- देवास के सोनकच्छ में पिछले 24 घंटे में छह इंच से ज्यादा बारिश हुई, अभी भी रिमझिम का दौर जारी
- कालीसिंध नदी के उफान पर होने के बाद भी लोग सेल्फी लेने किनारे पर पहुंचे, पुलिस से बहस भी की
देवास जिले के सोनकच्छ में शुक्रवार शाम से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से कालीसिंध नदी उफान पर आ गई है। इस कारण इंदौर-भोपाल हाईवे पर बने पुल पर पानी लगातार तेजी से बढ़ रहा है। नदी किनारे मौजूद मंदिर आधे से ज्यादा डूब गए हैं। वहीं, इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित अरनिया गांव से निकले वाली लाेदरी नदी में 30 से ज्यादा मवेशी जंगल की और से बहकर आए हैं। ये मवेशी तेज बहाव में तैरकर खुद को बचाने की कोशिश में लगे रहे।
कालीसिंध नदी के उफान पर होने के बाद भी लोग किनारों पर खड़े रहे।
मिली जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में सोनकच्छ में साढ़े छह इंच से ज्यादा बारिश हुई है। काली सिंध नदी के उफान पर आने की जानकारी लगते ही आमजन नदी के किनारे सेल्फी लेने पहुंच गए। पालक अपने बच्चों को नदी दिखाने लाए। पुलिस के होने के बावजूद भी लोग नदी के किनारे पर जाकर सेल्फी खींचने में व्यस्त रहे। पुलिस के मना करने पर उनसे विवाद भी किया। वहीं, पिपलेश्वर मार्ग पर चार फीट पानी होने पर भी युवक नहाते रहे। यहां पर काफी देर बाद पुलिस बल की तैनाती की गई। उधर, नदी का जलस्तर बढ़ता देख बस स्टैंड पर लगी दुकानों को खाली करवा लिया गया।

इंदौर-भोपाल हाईवे का पुराना पुल डूब की कगार पर है।