2 youths jump to death in swollen river; The condition was that the big swimmer, who would swim and cross this swollen river, shed a young man | उफनती नदी में 2 युवकों ने लगाई छलांग; शर्त लगाई थी वही बड़ा तैराक, जो पहले इस उफनती नदी को तैरकर पार करेगा, एक युवक बहा

2 youths jump to death in swollen river; The condition was that the big swimmer, who would swim and cross this swollen river, shed a young man | उफनती नदी में 2 युवकों ने लगाई छलांग; शर्त लगाई थी वही बड़ा तैराक, जो पहले इस उफनती नदी को तैरकर पार करेगा, एक युवक बहा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 2 Youths Jump To Death In Swollen River; The Condition Was That The Big Swimmer, Who Would Swim And Cross This Swollen River, Shed A Young Man

राजगढ़19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजगढ़ में दो युवक शर्त लगाकर उफनती नदी में कूद गए, शर्त थी कि सबसे पहले इस दरिया को कौन पार कर लेगा।

  • जिले के खिलचीपुर में भारी बारिश से उफनती गाडगंगा नदी पर शर्त लगाकर छलांग लगा दी
  • इसमें एक युवक नदी में बह गया, जबकि दूसरा युवक तैरकर किनारे आ गया और उसकी जान बच गई

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दो युवकों ने आपस में शर्त लगाई और उफनती नदी में छलांग लगा दी। इसमें एक युवक बह गया, उसकी तलाश जारी है। वहीं दूसरा युवक तैरकर किनारे आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। दोनों युवक पुल पर खड़े होकर शर्त लगाई कि जो इस नदी को पार कर लेगा, वही बड़ा तैराक माना जाएगा। वहां खड़े युवक घटना का वीडियो मोबाइल में बनाते रहे और तालियां उन्हें उकसाते रहे।

उफनती नदी में कूदता युवक, लोग पुल पर खड़े होकर फोटो-वीडियो बनाते रहे।

नदी में छलांग लगाने वाले दोनों युवकों में एक युवक तो काफी दूर निकल गया और तैरकर किनारे लग गया, जिससे उसकी जान बच गई है, लेकिन एक युवक तेज बहाव में बहता हुआ लापता हो गया। दोनों युवक रामबाबू मोगिया और ओमप्रकाश मालवीय दोस्त हैं और राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रहने वाले हैं। दोनों ने खुद को बड़ा तैराक सिद्ध करने के लिए उफनती हुई गाडगंगा नदी में कूद गए।

शर्त लगी थी कौन पहले पार करता है, एक दोस्त बह गया

दोनों युवकों के बीच कूदने के बाद कौन पहले बाहर आता है इस तरह की शर्त लगाई गई थी। करीब 15 मिनट बाद रामबाबू मोंगिया तो करीब 1 किलोमीटर दूर किनारे लग गया। लेकिन ओम प्रकाश मालवीय लापता हो गया। खिलचीपुर थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका बाद में पुलिस ने सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। अब टीम लापता युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

0



Source link