दतिया13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उनाव रोड: सड़क पर गड्ढे बन रह मौत का कारण
- पांच साल में भी सड़क बनकर तैयार नहीं हो सकी
शहर के चारों तरफ की सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। ग्वालियर-झांसी हाईवे और सेंवढ़ा चुंगी-कलापुरम बायपास को छोड़कर एक भी ऐसी सड़क नहीं है, जिस पर गड्ढे न हों। झांसी चुंगी से सेंवढ़ा चुंगी तक बनी टू-लेन रोड, ठंडी सड़क, उनाव रोड, सेंवढ़ा रोड, सेंवढ़ा चुंगी बायपास और बस स्टैंड बायपास पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि जरा सी चूक होने पर जान आफत में आ सकती है।
शहर में इन सड़कों की हालत भी खराब

सेंवढ़ा चुंगी रोड: छह महीने में ही उखड़ गई सड़क
नगरपालिका द्वारा बनवाई जा रही ठंडी सड़क की हालत भी बेहद खराब है। पांच साल में भी सड़क बनकर तैयार नहीं हो सकी। इसी तरह सेंवढ़ा चुंगी बायपास, बुंदेला कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, पटेल कॉलोनी, राजघाट कॉलोनी, शहर के अंदर बाजार का मुख्य मार्ग, गंज राजगढ़ मार्ग, रिछरा फाटक का सड़क मार्ग, चूनगर फाटक का सड़क मार्ग, लाला के ताल से 29वीं बटालियन का सड़क मार्ग भी बहुत ज्यादा खराब हैं।
0