Strong rain in the district for the first time after two months, more than 3 inches recorded in one and a half hours | दाे माह बाद पहली बार जिले में जोरदार बारिश, डेढ़ घंटे में 3 इंच से ज्यादा दर्ज

Strong rain in the district for the first time after two months, more than 3 inches recorded in one and a half hours | दाे माह बाद पहली बार जिले में जोरदार बारिश, डेढ़ घंटे में 3 इंच से ज्यादा दर्ज


मंदसौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेहरू बस स्टैंड बना तालाब, डेढ़ से दाे फीट भराया पानी।

  • धानमंडी के साथ नयापुरा बालागंज, नेहरू बस स्टैंड और अन्य जगह डेढ़ से तीन फीट तक भरा पानी
  • अब शिवना में पानी आने की उम्मीद, मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना
  • पानी हाेने के बाद भी नपा के जिम्मेदारों की अनदेखी से शहर में बनी पेयजल संकट की स्थिति

दाे महीने बाद जिले में पहली बार शनिवार को जोरदार बारिश हुई। डेढ़ घंटे में शहर में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बारिश से जिलेवासियों ने खुशी दिखाई दी जबकि शहर के धानमंडी में व्यापारियों के दिल की धड़कन बढ़ गई। जलभराव से गतवर्ष की तरह व्यापारियों को नुकसान का डर सताने लगा। हालांकि बारिश थम गई व व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

इस बार अब तक जिले में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। दो माह से लोग जिले में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार शनिवार को जिलेवासियों का इंतजार व चिंता पर कुछ विराम लगा। शनिवार को सुबह से शहर सहित जिले काले बादल छाए रहे। दोपहर में करीब ढाई बजे तेज बारिश शुरू हुई जो डेढ़ घंटे तक जारी रही। इससे जिले में किसानों ने राहत की सांस ली। तेज बारिश से शहर में नपा द्वारा दो माह से की जा रही नालों की सफाई व्यवस्था धरी रह गई। शहर के मुख्य बाजार तालाब बन गए व सड़कों ने छोटी नदियों व नालों का स्वरूप ले लिया। सड़कों पर डेढ़ से दो फीट पानी बहता रहा।

शहर का मुख्य नेहरू बस स्टैंड तालाब बन गया। बारिश से जहां जिलेवासियों ने राहत ली वहीं धानमंडी क्षेत्र में व्यापारियों के दिल की धड़कनें बढ़ गईं। धानमंडी में एक घंटे में पानी भराने लगा। पानी दुकानों की चाैखट तक पहुंच गया। नपा ने धानमंडी पंप हाउस के साथ अतिरिक्त पंप भी चालू किए। नपा की व्यवस्था के साथ बारिश थमते ही व्यापारियों ने रात की सांस ली। यदि यह बारिश आधे से एक घंटा और जारी रह जाती तो धानमंडी में व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था।

निचली बस्तियों व सड़कों पर भरा पानी : बाजखेड़ी में शनिवार को तेज बारिश से गांव की निचली बस्तियों व सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी। स्कूल वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। वहीं अच्छी बारिश से सोयाबीन की फसल को राहत मिली।

शामगढ़ | शामगढ़ में सुबह 4 बजे से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज बारिश से फसलों पर इल्लियों का प्रकोप भी कम होगा। अब तक शामगढ़ तहसील में 21 इंच बारिश हो चुकी है जो पूरे जिले में सर्वाधिक है। पेयजल संकट से मिलेगी निजात : जिले में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से नदी-नाले व कुएं भी सूखाने लगे थे। लेकिन इस बारिश से तालाब व कुओं में पानी की आवक होने लगी है। मंदसौर शहर में दो दिन छोड़कर पानी मिल रहा था। अच्छी बारिश से शहर में पेयजल संकट खत्म होता दिख रहा है। शनिवार को जिले में औसत 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जिले में अब तक 16 इंच बारिश दर्ज हो गई।

0



Source link