नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म माना जाता है. क्योंकि आईपीएल एक वह स्टेज है, जहां युवा खिलाड़ी अपने टैलेंट का असली प्रमाण देते हैं. इसी आधार पर कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में ही अपनी प्रतिभा का ऐलान कर, पर्दापण संस्करण में अपने खेल की छाप छोड़ी है. ऐसे में इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, उन तीन बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने आईपीएल के डेब्य सीजन में सबसे अधिक रन बनाए हैं.
1- जॉनी बेयरस्टो 445 रन आईपीएल 2019
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (jonny bairstow) ने साल 2019 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. जॉनी बेयरस्टो ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अपने डेब्यू सीजन में यह बता दिया था कि आने वाले समय में IPL में उनसे खतरनाक शायद ही कोई हो और बल्लेबाज हो. जॉनी बेयरस्टो डेब्यू सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, बेयरस्टो ने आईपीएल 12 में 10 मैचों के दौरान 445 रन बनाए. जिसमें जॉनी बेयरस्टो ने एक शतक और 2 पचासे जड़े.
2- श्रेयष अय्यर 439 आईपीएल 2015
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयष अय्यर ने साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए अपने आईपीएल डेब्यू सीजन के दौरान 439 रन बनाए थे. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की वजह से अय्यर को टीम इंडिया में शामिल किया गया. गौर करें श्रेयष अय्यर (shreyas iyer)के आईपीएल 8 में प्रदर्शन पर तो उन्होंने उस सीजन में 14 मैचों में 439 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे. मौजूदा समय में अय्यर दिल्ली के कप्तान हैं.
3- फाफ डू प्लेसिस 398 रन आईपीएल 2012
साउथ अफ्रीका के पू्र्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने साल 2012 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था. फाफ डू प्लेसिस अपने बेहतरीन खेल के लिए जाने जाते हैं. इसी आधार पर फाफ डू प्लेसिस (faf du plessis) ने डेब्यू आईपीएल सीजन के 13 मुकाबलों में 3 अर्धशतक की सहायता से 398 रन बनाए थे.