Youth found in a drain with car in Dewas 400 meters away | उफनाते नाले में बहे जीजा-साले के शव 18 घंटे बाद 400 मीटर दूर मिले; बहते वक्त भी कार के कांच तोड़कर निकलने की कोशिश की थी, कामयाब नहीं हुए

Youth found in a drain with car in Dewas 400 meters away | उफनाते नाले में बहे जीजा-साले के शव 18 घंटे बाद 400 मीटर दूर मिले; बहते वक्त भी कार के कांच तोड़कर निकलने की कोशिश की थी, कामयाब नहीं हुए


देवास6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नाले का पानी उतरने के बाद सुबह कार दिखाई दी, जिसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

  • चंदाना में रिपटे पर पानी के तेज बहाव से कार निकाल रहे जीजा-साला शनिवार को 12.20 बजे बह गए थे

देवास जिले के चंदाना गांव स्थित रिपटे पर तेज बहाव में कार समेत बहे जीजा-साले का शव 18 घंटे बाद रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे मिला। नाले का पानी उतरने के बाद घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर कार दिखाई दी। इसके बाद पुलिस परिजन के साथ मौके पर पहुंची और कार से दोनों को बाहर निकाला। एसडीएम प्रदीप सोनी के अनुसार कार के टूटे कांच को देखकर लग रहा है कि दोनों ने कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की थी।

कार सवार उफनाते नाले को पार करते समय बह गए थे।

कार सवार उफनाते नाले को पार करते समय बह गए थे।

शनिवार दोपहर बही थी कार
शनिवार दाेपहर करीब 12.20 बजे ओमप्रकाश कुमावत (40) निवासी रिंगनाेद और उनका साला याेगेश पटेल (32) निवासी मेंडकीचक कार से लोहारी गांव जा रहे थे। देवास के चंदाना में नाले के रिपटे पर तेज बहाव हाेने पर भी इन्होंने कार निकालने की काेशिश की और दाेनाें कार समेत बह गए। चंदाना गांव के लाेग कुछ दूर तक दाैड़े भी, लेकिन बहाव तेज हाेने से कार तेजी से बहती गई और आगे जाकर डूब गई। देवास से एडीएम प्रकाश चाैहान, एसडीएम प्रदीप साेनी, नायब तहसीलदार प्रवीण पाटीदार और पुलिस बल माैके पर पहुंचा। दाेपहर करीब 3 बजे हाेमगार्ड का रेस्क्यू दल आया और नाले में बाेर्ड उतारकर शाम तक जीजा-साले काे तलाशा गया, लेकिन पता नहीं चला। नाले का बहाव तेज हाेने पर बाेर्ड काे दाेनाें तरफ से रस्सी से बांध रखा था, जिससे बचाव दल बहाव में बह नहीं जाए।

कार के कांच तोड़कर दोनों ने बाहर निकलने का प्रयास किया था।

कार के कांच तोड़कर दोनों ने बाहर निकलने का प्रयास किया था।

हमने हाथ से इशारा किया, लेकिन कार नहीं राेकी
चंदाना गांव के प्रत्यक्षदर्शी धनराज पटेल और उनके भाई वैभव पटेल ने बताया कि हम दाेनाें भाई नाले का उफान देख रहे थे। सड़क के दाेनाें तरफ कुछ बाइक वाले भी नाला उतरने के इंतजार में खड़े थे। तभी मेंडकीचक की तरफ से कार आई। तेज गति काे देखते हुए हम आधी सड़क पर खड़े हाेकर उन्हें हाथ से इशारा देकर राेकने लगे, लेकिन कार चालक ने रफ्तार कम नहीं की और हमारे पास से निकलते हुए उफनते नाले से निकलने का प्रयास किया। बीच पुलिया तक कार पहुंची और तेज बहाव के साथ नाले में बह गई। हम दाेनाें भाई और ग्रामीण भी दाैड़े, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद कार डूबने लगी। कार में सवार दाेनाें कांच तोड़कर निकलने का प्रयास करते दिखे, लेकिन फिर कार डूब गई।

भैया और जीजाजी लाेहारी जाने के लिए निकले थे
कार में बहे याेगेश के भाई दीपक ने बताया कार से भैया और जीजाजी लाेहारी गांव जाने की कहकर करीब 12 बजे बारिश में निकले थे। कुछ देर बाद पता चला कि उनकी कार चंदाना के नाले में बह गई। हमने उन्हें नाले के आसपास काफी तलाशा। भैया की 11 साल और 5 साल की लड़की और ढाई साल का लड़का है। जीजाजी का बड़ा लड़का 17 साल और छाेटा 5 साल का है।

0



Source link