Bhopal Coronavirus Cases Numbers Today Updates | 132 People Found Infected Today as Cases Increased To Ten Thousand In Madhya Pradesh Bhopal City | राजधानी में पहले 1 हजार मरीज 49 दिन में आए; दूसरे 25 दिन और फिर 9 हजार के बाद 5 दिन में ही 10 हजार केस हो गए

Bhopal Coronavirus Cases Numbers Today Updates | 132 People Found Infected Today as Cases Increased To Ten Thousand In Madhya Pradesh Bhopal City | राजधानी में पहले 1 हजार मरीज 49 दिन में आए; दूसरे 25 दिन और फिर 9 हजार के बाद 5 दिन में ही 10 हजार केस हो गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Coronavirus Cases Numbers Today Updates | 132 People Found Infected Today As Cases Increased To Ten Thousand In Madhya Pradesh Bhopal City

भोपाल32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को भोपाल के कलियासोत डैम के दो गेट खोले गए। लॉकडाउन के बाद भी बड़ी संख्या में कोलार स्थित ब्रिज के ऊपर घूमने पहुंचे। फोटो- शान बहादुर

  • सोमवार को एक बार फिर 132 नए केस सामने आए
  • कोरोनावायरस से अब तक 273 मरीज जान गंवा चुके हैं

राजधानी भोपाल में सोमवार को 132 नए कोरोना केस आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया। राजधानी में पहले एक हजार मरीजों की संख्या पहुंचने में 49 दिन लगे, जबकि दूसरे एक हजार का आंकड़ा 25 दिन में हो गया। इसके बाद दिन घटते गए और संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। हालत यह हो गए कि 9 हजार के बाद सिर्फ 5 दिन में एक हजार मरीज मिलने से यह संख्या 10061 हो गई। शहर में अब तक 273 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि अब तक करीब 7 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

रविवार को लॉकडाउन होने पर भी बड़ी संख्या में लोग बिना कारण बाहर निकले। पुलिस ने ऐसे लोगों के कोलार चौराहे पर वाहनों को रोका और उनके चालान बनाए।

रविवार को लॉकडाउन होने पर भी बड़ी संख्या में लोग बिना कारण बाहर निकले। पुलिस ने ऐसे लोगों के कोलार चौराहे पर वाहनों को रोका और उनके चालान बनाए।

पहले केस 30 मार्च को आया था
राजधानी में पहला कोरोना केस 30 मार्च को आया था। तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 1 मई को यह संख्या 525 हो गई थी। इस दौरान 18 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी थी, जबकि 217 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए थे। इसके बाद संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ और लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी।

इस बार 15 अगस्त पर ब्रम्हाकुमारी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर नाट्य मंचन किया था। इसके जरिए भारत माता के सपूत कोरोना योद्धा संक्रमण को खत्म करते दिखाए गए थे। - फाइल फोटो

इस बार 15 अगस्त पर ब्रम्हाकुमारी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर नाट्य मंचन किया था। इसके जरिए भारत माता के सपूत कोरोना योद्धा संक्रमण को खत्म करते दिखाए गए थे। – फाइल फोटो

तीन महीने में 100 से कम मौतें
मौतों की बात की जाए तो राजधानी में पहले तीन महीनों (90 दिन) में सिर्फ 97 लोगों की मौत हुई थी। इस हिसाब से हर दिन करीब एक मौत। हालांकि अगले 33 दिन में ही 90 से अधिक लोगों की मौत हुईं। इसका मतलब हर दिन 2 या उससे अधिक मौतें। अब तक कुल 273 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिर्फ इंदौर ही आगे है
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले में भोपाल से आगे सिर्फ इंदौर ही है। यहां पर अब तक 11408 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 7874 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। जबकि 364 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी भी जिले में 3170 मरीज हैं। सोमवार को 247 नए केस सामने आए।

भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के बाद अब अगस्त और सितंबर में भी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। - फाइल फोटो

भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के बाद अब अगस्त और सितंबर में भी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। – फाइल फोटो

बीच में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन भी किया गया
राजधानी में लगातार कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए 24 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक 10 दिन का टोटल लॉकडाउन किया था। इससे पहले यह दो दिन शनिवार और रविवार को ही रहता था। अब यह सिर्फ रविवार को एक दिन ही लॉकडाउन रहता है। इधर, सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर भोपाल में अगस्त के साथ ही सितंबर में भी पूरी तरह रोक है। जुलूस से लेकर रैली और अन्य तरह के सभी कार्यक्रमों पर रोक है। बसों का संचालन भी अब तक नहीं हो सका है।

इस तरह 1,000 से 10,000 तक पहुंची संख्या

दिन पॉजिटिव मिले मौतें ठीक हुए
30 मार्च 3 0 0
1 मई 525 18 217
17 मई 1019 35 633
10 जून 2053 67 1445
1 जुलाई 3029 97 2402
15 जुलाई 4013 125 2872
23 जुलाई 5021 148 3321
29 जुलाई 6152 163 3542
3 अगस्त 7092 189 4235
10 अगस्त 8031 225 5419
19 अगस्त 9106 259 6820
24 अगस्त 10061 273 ——-

0



Source link