Digvijay said- Rahul should give up the stubbornness, Shivraj said- He knows that it is not about his | दिग्विजय बोले- राहुल को जिद छोड़ देना चाहिए; शिवराज ने कहा- वे जानते हैं कि यह उनके बस की बात नहीं

Digvijay said- Rahul should give up the stubbornness, Shivraj said- He knows that it is not about his | दिग्विजय बोले- राहुल को जिद छोड़ देना चाहिए; शिवराज ने कहा- वे जानते हैं कि यह उनके बस की बात नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Digvijay Said Rahul Should Give Up The Stubbornness, Shivraj Said He Knows That It Is Not About His

भोपाल17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद राहुल के बस की बात नहीं। जबकि दिग्विजय ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी से जिद छोड़ने की मांग की है। – फाइल फोटो

  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग में अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति साफ होगी
  • कांग्रेस पार्टी के अधिकांश शीर्ष नेता राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर अब मध्यप्रदेश में भी सियासत जोरों पर है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- अब राहुलजी को जिद छोड़ देना चाहिए। अगर सोनिया गांधी पद छोड़ना चाहती हैं, तो राहुल को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल तो पहले ही अध्यक्ष पद छोड़ चुके हैं। उनको पता है कि यह उनके बस की बात नहीं है।

सोनिया गांधी अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार सुबह बैठक है। सूत्रों की मानें तो सोनिया इसमें अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कह सकती हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अधिकांश शीर्ष नेता एक सुर में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह का ट्वीट-

दिग्विजय ने कहा- सोनियाजी का नेतृत्व सर्वमान्य है। सोनिया या राहुल के अलावा देश का आम कांग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा। यह समय कांग्रेस को एक मत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। जिस परिवार ने देश की आजादी और उसके बाद जो देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है। मीडिया में जो कुछ आ रहा है, मैं उससे सहमत नहीं हूं। नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता हूं।

अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा
इधर, शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। सभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। यह विपक्षी पार्टी में युवाओं को मौका नहीं देना और एक ही परिवार को बढ़ावा देने का परिणाम है। राहुल गांधी तो पहले ही अध्यक्ष पद छोड़कर जा चुके हैं। उन्हें पता है कि यह उनके बस की बात नहीं है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर भी बिजली मुद्दे को लेकर तंज कसा है।

शिवराज सिंह का ट्वीट-

0





Source link