Ex-Lover Commits Suicide By Consuming Poison In Indore | प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- तुम मुझे भूल जाओ, अब नए प्रेमी से शादी करूंगी; सदमे में पुराने प्रेमी ने जहर खाया, माैत

Ex-Lover Commits Suicide By Consuming Poison In Indore | प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- तुम मुझे भूल जाओ, अब नए प्रेमी से शादी करूंगी; सदमे में पुराने प्रेमी ने जहर खाया, माैत


इंदौर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कैलाश का परिचय फोन के जरिए झाबुआ में रहने वाली लड़की से हुआ था। (प्रतीकात्मक फोटो)

  • भाई बोला- पांच साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, युवती महीने में तीन-चार दिन के लिए इंदाैर आती थी
  • युवक मजदूरी करता था, वह लड़की से शादी की तैयारी में लगा हुआ था, धोखा मिलने से दुखी हो गया

बेवफा प्रेमिका के कारण इंदौर के एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दो दिन पहले प्रेमिका प्रेमी से बोली- तुम मुझे भूल जाओ, अब नए प्रेमी से शादी करूंगी। इससे दुखी होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

कैलाश ने अपनी मौत के लिए लड़की को जिम्मेदार ठहराया है।

कैलाश ने अपनी मौत के लिए लड़की को जिम्मेदार ठहराया है।

दिलीप नगर के 21 साल के कैलाश पिता मांगीलाल ने जहर खाकर जान दे दी है। उसे शनिवार रात को एमवायएच में भर्ती करवाया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक का झाबुआ में रहने वाली एक युवती से पांच साल से प्रेम संबंध था। वह वादा कर चुकी थी कि कैलाश से ही शादी करेगी। कैलाश उसके प्यार को लेकर काफी गंभीर था, वह शादी की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले प्रेमिका ने उसे फोन कर कहा कि उसने नया प्रेमी चुन लिया है। वह अब उसी से शादी करेगी। यह सुनकर कैलाश सन्न रह गया। उसने प्रेमिका को समझाना भी चाहा, लेकिन वह नहीं मानी। उसने अपनी मजबूरियां बताई। कैलाश अपनी बात रखता गया, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी। आखिरकार कैलाश ने जहर खा लिया।

भाई राजू ने बताया कि भाई ने एक लड़की के कारण जहर खाया है। वह झाबुआ में रहती है और महीने में वह दो चार बाद घर पर इंदौर आया करती थी। दो दिन पहले उसने भाई को कॉल कर कहा कि वह किसी और को पसंद करने लगे है। इसलिए उसी से शादी करेगी। इससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया है। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार युवती को बताया है।

0



Source link