- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Area Robberies Today News Updates; Palasia Srinagar, Thieves Break The Lock In Factory Operator’s
इंदौर42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर पहले घर में स्प्रे किया, फिर भीतर दाखिल हुए।
- घटना रात 2 से सुबह 5 बजे के बीच की, नागर के घर से 50 हजार का माल ले गए
- वकील के घर से बदमाश खिड़की की ग्रिल तोड़कर 5 से 6 लाख का माल ले गए
इंदौर में श्रीनगर मैन में एक बार फिर चाेराें ने आतंक मचाया। देर रात चोर कॉलोनी मे घूमे और यहां 8 बंगलों को निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि, चोरी दो जगह पर ही कर सके। बदमाशों ने एक फैक्ट्री संचालक और एक वकील के घर स्प्रे डालकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी में भी दाे चाेर दिखाई दे रहे हैं।

सीसीटीवी में नजर आए दो चोर।
एमआईजी पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात श्रीनगर मैन में रहने वाले फैक्ट्री संचालक मनोज नागर और वकील गंगवाल के घर हुई है। नागर ने बताया कि घटना रात 2 से सुबह 5 बजे के बीच हुई। बदमाश उनके घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे। घर में स्प्रे डाला, जिससे कोई भी सदस्य नहीं उठ पाया। भीतर घुसकर बेडरूम में सो रही उनकी मां के रूम में स्प्रे किया। इसके बाद बदमाश अलमारी तोड़कर 50 हजार का माल चुरा ले गए। सुबह जब परिवार सोकर उठा तो सबका सिर भारी था। किस्मत अच्छी रही कि घटना के वक्त उनकी मां की नींद नहीं खुली। वरना, बदमाश जनहानि भी कर सकते थे। नागर की टीवी, फ्रीज अन्य सामान पैक करने की फैक्ट्री है। किस्मत रही कि बदमाश ज्यादा माल नहीं ले जा सके।

बदमाश वकील के घर भी खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे थे।
ऐसी ही वारदात इसी कॉलोनी में रहने वाले वकील गंगवाल के घर हुई। वहां भी बदमाश खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे। घर में स्प्रे डालना और पांच से छह लाख का माल ले गए। सुबह जब कॉलोनी में चर्चा हुई तो पता चला कि बदमाशों ने 8 बंगलों में चोरियों का प्रयास किया। किसी के यहां सामान टूटा पड़ा मिला तो किसी के पैरों के निशान मिले। हालांकि बदमाश उन जगहों में घुस नहीं पाए। वरना, एक साथ कई घरों में चोरी की वारदात हो जाती। उधर, पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
0