- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore ICICI Bank Robbery; Police Took The Custody Of Guard As A Suspect
इंदौर2 घंटे पहले
- गार्ड के पिता-माता और भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे बेवजह फंसाया
- बोले – वकील को 20 हजार रुपए दिए, लेकिन वे भी जमानत नहीं करवा पा रहे
परदेशीपुरा स्थित एक्सिस बैंक में लूट करने वाली गैंग में आरोपी बनाए गए गार्ड के परिजन ने सोमवार को रीगल तिराहे पर जमकर हंगामा किया। गार्ड के माता-पिता और भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे बिना वजह फंसा दिया है। वह निर्दोष है। बीमार भी है। यदि उसे सही समय पर इलाज नहीं मिला तो वह जेल में ही मर जाएगा, लेकिन पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है।
हंगमा कर रहे लोगों में एक महिला गश्त खाकर गिर गई।
रीगल तिराहे पर सोमवार को गार्ड के परिजन ने प्रदर्शन किया। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे हंगामा करने लगे। गार्ड के भाई का कहना था कि वह 22 साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। मानसिक बीमार भी है। साथ ही उसे मिर्गी के दौरे भी आते हैं। अफसरों ने उसे बेवजह कहानी बनाकर फंसा दिया है, जबकि लूटने वाले चारों आऱोपियों को अलग से पकड़ा था। उनका गार्ड से कोई लेना-देना ही नहीं था।
उन्होंने कहा कि यह बात थाने के कई लोग जानते भी थे, लेकिन वे अफसरों के आगे बोल नहीं सके। वह निर्दोष होने के बाद भी सजा काट रहा है। गार्ड का पूरा परिवार गरीब है। उन्होंने कुछ सामान गिरवी रखकर वकील को 20 हजार रुपए दिए, लेकिन वे भी जमानत नहीं करवा पा रहे हैं। गार्ड को जेल में चार बार दौरे भी आ चुके हैं, लेकिन वहां इलाज नहीं मिला है। आखिर में तुकोगंज औऱ ग्वालटोली थाने की पुलिस ने उन्हें वहां से समझाकर हटाया है।