- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Martyr Jawan Manish Carpenter In Terrorist Attack In Baramulla, Will Be Cremated With State Honors On Tomorrow
राजगढ़22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजगढ़ जिले के खुजनेर निवासी सैनिक मनीष कारपेंटर कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं।
- मुठभेड़ में मनीष कारपेंटर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली
- शहीद जवान का मंगलवार को खुजनेर में अंतिम संस्कार होगा, जवान की शहादत की खबर पहुंचने के बाद गांव में परिवार को सांत्वना देने लोग पहुंचने लगे हैं
जिले का लाल जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया है। शहीद जवान मनीष कारपेंटर का मंगलवार को राजगढ़ के खुजनेर में अंतिम संस्कार होगा। जवान की शहादत की खबर पहुंचने के बाद गांव में परिवार को सांत्वना देने लोग पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
राजगढ़ जिले के खुजनेर निवासी सैनिक मनीष कारपेंटर कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। जम्मू कश्मीर के बारामूला स्थित सलोसा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऐसे में आतंकियों ने सुरक्षाबलों गोलीबारी करना शुरू कर दिया जिसके चलते सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
इलाज के दौरान हुआ निधन
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मनीष कारपेंटर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक मनीष के भाई हरीश भी सेना में पदस्थ हैं। मनीष साल 2016 में सेना में भर्ती हुए थे।
राजगढ़ के खुजनेर की माटी के लाल, वीर सपूत मनीष कारपेंटर जी कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गये।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मध्यप्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 23, 2020
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ‘ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मध्यप्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है।’
0