- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Rain Latest News, Shajapur Rescue Operations Updates; 4 People Drown In Parvati River
सीहोर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल से सीहोर पहुंची होमगार्ड की टीम पार्वती नदी में राहत और बचाव कार्य कर रही है।
- पांचों लड़कियों को नदी में बहता देख पिता ने छलांग लगाई, दोनों भतीजी को निकाला
- एक भतीजी की बाद में मौत हो गई, दूसरी भतीजी को अस्पताल भेजा गया
भोपाल से सटे सीहोर जिले में सोमवार दोपहर एक पिता के सामने उसकी तीन बेटियां और दो भतीजी पार्वती नदी में डूब गईं। पिता ने नदी में छलांग लगाई और बचाने की कोशिश की। उसने अपने छोटे भाई की दोनों बेटियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन उनमें से एक की ही जान बच पाई। तीन घंटे बाद भी खुद की तीनों बेटियों का कुछ पता नहीं चल पाया था। भोपाल से राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष टीम पहुंची। मरने वाली लड़की की उम्र 17 साल और गायब होने वाली लड़कियां 10 से लेकर 17 साल के बीच की हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से बचाव दल को भेजा गया है।
सीहोर के एएसपी समीर यादव के अनुसार, मंडी थाना क्षेत्र में मूंडला गांव है। यहां रेलवे पुल के नीचे से पार्वती नदी बहती है। दोपहर करीब 1 बजे गांव में रहने वाले मुबीन खा अपनी तीन बेटियों 10 साल की सानिया, कहकशां और मनसबा के अलावा उनके भाई अंसार मियां की 17 साल की बेटी आबसार और 16 साल की मुनिया के साथ नहाने पहुंचे। रेलवे पुल के नीचे वे बच्चियों के साथ नहाने लगे।
दोपहर 1 बजे की घटना, अब तक 3 लड़कियों का पता नहीं चल सका
इसी दौरान तेज बहाव में लड़कियां बहने लगीं। मुबीन खां ने छलांग लगाते हुए दो बच्चियों को किसी तरह पानी के बाहर निकाला, लेकिन तीन लड़कियां गायब हो गईं। मुनिया की जान तो बच गई, लेकिन आबसार की जान नहीं बच सकी थी। मुबीन ने दोबारा पानी में छलांग लगाई, लेकिन उनकी बेटियों का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही भोपाल होमगार्ड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई थी। शाम 4 बजे तक उनका पता नहीं चल पाया था।
0