सस्ती कार खरीदने का अच्छा मौका! सेकंड हैंड कार कारोबार में उतरी MG Motor | auto – News in Hindi

सस्ती कार खरीदने का अच्छा मौका! सेकंड हैंड कार कारोबार में उतरी MG Motor | auto – News in Hindi


कंपनी दे रही सेकंड हैंड कार खरीदने का मौक़ा

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने सर्टिफाइड पुरानी कारों का कारोबार ‘एमजी रीएश्योर’ (MG ReaSure) के नाम से शुरू किया है. कंपनी की इस योजना के तहत ग्राहक सेकंड हैंड कार खरीद सकेंगे.

मुंबई. एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने अपनी बिक्री को और अधिक बढ़ाने के लिए सेकंड हैंड कारों को बाजार में उतारा है. एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी. कंपनी ने सर्टिफाइड पुरानी कारों का कारोबार ‘एमजी रीएश्योर’ (MG ReaSure) के नाम से शुरू किया है. कंपनी ने कहा है कि उसकी डीलरशिप पर ग्राहकों को एमजी कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल्य मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि सेकंड हैंड कारों का आकलन 160 क्वालिटी चेक के आधार पर किया जाएगा. इन कारों की पुन: बिक्री से पहले कंपनी उनमें सभी आवश्यक सुधार और मरम्मत करेगी.

पुरानी के बदले ले सकेंगे नई कार-
बयान में कहा गया है कि एमजी कारों के मालिक अपनी कारों को आसानी से बेच सकेंगे. उनके लिए पुरानी कार के बदले में नया कंपनी मॉडल लेने की बाध्यता नहीं होगी. एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) गौरव गुप्ता ने कहा, एमजी रीएश्योर कार्यक्रम के जरिये हम एमजी कारों के ग्राहकों को उनके वाहन की बिक्री पर सर्वश्रेष्ठ कीमत उपलब्ध कराएंगे. हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो पारदर्शी हो तथा ग्राहकों को उनके पुराने वाहन के लिए उचित दाम सुनिश्चित करता हो. कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में हेक्टर, हेक्टर प्लस और जेडएस इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है. त्योहारी सीजन में कंपनी की ग्लोस्टर एसयूवी पेश करने की योजना है.

ये भी पढ़ें : इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं होगा किसी भी गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू- IRDAजानें MG Hector Plus की खासियत और कीमत

कंपनी ने पिछले महीने अपनी बहुप्रतीक्षित 6-सीटर sport utility vehicle (SUV) को भारत में 13.48 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था. बता दें, कंपनी की यह भारत में Hector और ZS इलेक्ट्रिक के बाद यह तीसरी कार है. कंपनी ने लॉन्च के टाइम कहा था, यह एक इंट्रोडक्ट्री कीमत है जो सिर्फ 13 अगस्त तक ही उपलब्ध है, इसके बाद इस कार की कीमत 50,000 तक बढ़ा दी जाएगी.

हेक्टर प्लस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसका लुक हेक्टर से अलग बनाते हैं. साथ ही इसमें तीन लाइन में 6-सीट्स दी गई हैं. हेक्टर प्लस एसयूवी में मुख्य बदलावों में मध्य-पंक्ति में कप्तान सीटों के साथ इसका 6-सीट वाला सेटअप शामिल है. इनमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर! वाहनों के रजिस्‍ट्रेशन सर्टिफिकेट के नियम में हो सकता है बदलाव

दोनों पेट्रोल इंजन 143 PS की पावर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करते हैं. डीजल इंजन 170 PS की पावर और 350Nm टॉर्क जेनरेट करता है. तीनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. बिना हाइब्रिड वाले पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है.





Source link