62 to 100 from Indore and 74 to 119 from Agar. Preparation to do, logic- diesel becomes expensive, how will it be repaid | इंदौर के 62 से 100 और आगर के 74 से 119 रु. करने की तैयारी, तर्क- डीजल महंगा हुआ, भरपाई कैसे होगी

62 to 100 from Indore and 74 to 119 from Agar. Preparation to do, logic- diesel becomes expensive, how will it be repaid | इंदौर के 62 से 100 और आगर के 74 से 119 रु. करने की तैयारी, तर्क- डीजल महंगा हुआ, भरपाई कैसे होगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • 62 To 100 From Indore And 74 To 119 From Agar. Preparation To Do, Logic Diesel Becomes Expensive, How Will It Be Repaid

उज्जैन5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • अब किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

कोरोना महामारी के चलते पांच महीने से खड़ी बसों को पूर्ण क्षमता से चलाने की अनुमति शासन ने दे दी है लेकिन बस मालिक टैक्स माफी सहित अन्य मांगें पूरी करवाने पर अड़े हुए हैं। उम्मीद है कि कैबिनेट की बैठक में टैक्स माफी की इनकी मांग पूरी हो जाएगी और 20 से 25 फीसदी बसें चलने भी लगे। बस संचालक टैक्स माफी के साथ ही किराया वृद्धि भी चाहते हैं। इन्होंने किराया वृद्धि का प्रस्ताव भी शासन को दे रखा है। इसमें उज्जैन से इंदौर का किराया 62 से बढ़ाकर 100 रुपए और आगर मालवा का किराया 74 से बढ़ाकर 119 रुपए करने का प्रस्ताव है।

टैक्स माफी व किराया वृद्धि दोनों के पीछे बस मालिकों के अलग-अलग तर्क हैं। टैक्स माफी के पीछे यह कि बसें लाॅकडाउन से अब तक खड़ी हुई हैं, इनसे किसी भी प्रकार की आय नहीं हुई। ऐसे में टैक्स देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

सरकार ने डीजल के दाम 82 रुपए लीटर कर दिए हैं। ऐसे में बसों के संचालन के लिए पहले से ज्यादा रुपए की जरूरत है। लिहाजा डीजल की कीमत की वृद्धि के अनुपात में ही बसों के किराए में वृद्धि जरूरी है। जिले से 500 बसें चलती हैं। माना जा रहा है कि टैक्स माफी के बाद इनमें से कुछ बसें चलने लगे लेकिन अधिकतर के संचालक किराया वृद्धि की मांग पर अड़े रहने की बात कह रहे हैं। इधर यदि ऐसा हुआ तो जरूरतमंद यात्रियों की फजीहत होगी।

ऐसे समझें किराया निर्धारण का गणित
वर्तमान में लागू किराए का स्लैब: प्रथम एक किमी के 7 रुपए और बाद के प्रति किमी के एक-एक रुपए।
प्रस्तावित स्लैब: प्रथम एक किमी के 12 रुपए और बाद के प्रति एक किमी के एक रुपया 60 पैसे।
उदाहरण : उज्जैन से इंदौर की दूरी 56 किमी है। प्रस्तावित स्लैब के अनुसार पहले एक किमी के 12 रुपए और बाकी 55 किमी के एक रुपए 60 पैसे के हिसाब से 88 रुपए। यानी कुल किराया 100 हुआ।
केवल टैक्स माफी से कुछ नहीं होगा। बसों के किराए में भी वृद्धि होना चाहिए क्योंकि डीजल की कीमत भी बढ़ चुकी है। किराए की वृद्धि के बगैर बसें चलाना मुश्किल होगा। अधिकांश बसें नहीं चल पाएंगी। शिव कुमार शर्मा,संभागीय प्रभारी, मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन।

उज्जैन से आसपास के कुछ शहरों का अभी का और प्रस्तावित किराया

(नोट- किराया रुपए में)

0



Source link