Hal Chhath Chhath Puja Fast 2020/Ujjain News Update; Four Women Admitted To District Hospital After Eating Singhara Flour | सिंघाड़े का आटा खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी शुरू हुई, 10 महिलाओं को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, प्रशासन ने लिए आटे के सैंपल

Hal Chhath Chhath Puja Fast 2020/Ujjain News Update; Four Women Admitted To District Hospital After Eating Singhara Flour | सिंघाड़े का आटा खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी शुरू हुई, 10 महिलाओं को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, प्रशासन ने लिए आटे के सैंपल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Hal Chhath Chhath Puja Fast 2020 Ujjain News Update; Four Women Admitted To District Hospital After Eating Singhara Flour

उज्जैन21 मिनट पहले

पेट दर्द की शिकायत के बाद महिला अस्पताल में भर्ती हुई।

  • एकता नगर रोड, जय सिंहपुरा की करीब 10 महिलाएं बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती

उज्जैन में उपवास के दौरान महिलाओं ने सिंघाड़े के आटे की रोटियां खाई। जिसके बाद सुबह 4 बजे उन्हें उल्टी और घबराहट होने पर उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 10 महिलाओं के परिजनों ने भर्ती करवाया है। फूड प्वाइजनिंग की जानकारी लगने के बाद प्रशासन की टीम फव्वारा चौक स्थित श्री राम ट्रेडर्स पर सैंपलिंग करने पहुंची।

प्रशासन की टीम ने आटा का सैंपल लिया।

उज्जैन सहित जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों से उल्टी दस्त और घबराहट के मामले सामने अाए हैं। दरअसल एकता नगर रोड, जय सिंहपुरा की करीब 10 महिलाओं ने बीती रात उपवास के बाद सिंघाड़े के आटे से बने साम्रगी का उपयोग किया था। जिसके बाद सुबह करीब 4 बजे के आसपास अलग-अलग 10 महिलाओं को उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई। सभी महिलाओं का उज्जैन अस्पताल में इलाज चल रहा है। खाद्य विभाग अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि एकता नगर स्थित शास्त्री नगर में एक किराने की दुकान है। वहां से महिलाओं ने सिंघाड़े का आटा लिया था, जिसके बाद पेट दर्द की शिकायत हो गई थी। इसके बाद हमें पता चला है कि होलसेल डीलर श्री राम ट्रेडर्स हैं। यहां से हमने क्राउन कंपनी के सिंघाड़ेे के आटे का सैंपल लिया है। यह देवास की गोयल फ्रूट प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल कंपनी का आटा है। सैंपल को जांच के िलए भोपाल भेजा जा रहा है, जो भी रिपोर्ट आएगी उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

दुकान संचालक का कहना है कि सिंघाड़े का आटा पूरे उज्जैन में सप्लाय किया गया है। शिकायत केवल एक-दो क्षेत्र से आई है। संभवत: किसी अन्य वस्तु के सेवन से यह समस्या हुई हो। हालांकि प्रशासन को हमने जरूरी सामग्री उपलब्त करवा दी है।

0



Source link