- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Liquor Party News Updates; Police Arrested Boys And Girls From Empire Estate Colony
इंदौर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस के आते ही कमरे में छिपे युवक मुंह छिपाकर बाहर निकले।
- इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी का मामला, पुलिस सभी को पकड़ कर थाने लाई
- थाने में युवतियों को पूछताछ के बाद घर जाने दिया, लड़कों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही
काेरोनाकाल में भी लोग कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बंगले में रात में 20 से ज्यादा युवक-युवतियां शराब पार्टी कर रहे थे। रहवासियों के विरोध के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। यहां 12-14 लड़के और 6 से ज्यादा लड़कियां मिलीं। इन सभी को पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई। यहां लड़कियों को समझाइश देने के बाद घर जाने दिया। वहीं, लड़कों काे थाने पर रात्रि कर्फ्यू के तहत कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए बिठा लिया।

कमरे, गार्डन, हॉल सब जगह जमी थी अलग-अलग महफिल।
चार दिन पहले भी पार्टी के दौरान विवाद हुआ था
काॅलोनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 के करीब लड़के-लड़कियां थीं। कई गाड़ी यहां पर आई थीं। हमारे गार्ड ने बोला कि यहां से गाड़ी हटा लो तो उन्होंने गाड़ियां नहीं हटाईं। और विवाद करने लगे। इसके बाद पुलिस को कॉल किया। दो पीसीआर वैन आईं और अलग-अलग गाड़ियों में बिठाकर लड़के-लड़कियाें को लेकर चली गई। इनका कहना है कि आए-दिन पार्टियां यहां होती हैं। चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मुंबई में रहता मकान मालिक, ऑनलाइन बुकिंग करता
इस बंगले का महेश नाम का मालिक है, जो ऑनलाइन बुकिंग करता है। यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह चार-पांच साल से काम कर रहा है। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। पूरी बुकिंग ऑनलाइन होती है। लोग आते हैं, पार्टी करते हैं। इस सप्ताह में ही दो बार पार्टी हो गई। आज भी पार्टी चल रही थी। करीब 20 लोग थे। इनमें लड़कियां भी थीं।

इस बंगले की ऑनलाइन बुकिंग होती है।
बर्थडे पार्टी करने इकट्ठा हुए थे सभी
थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि बिचाैली मर्दाना स्थित एम्पायर एस्टेट कॉलोनी में पार्टी चल रही है। मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि एक युवक का बर्थडे है। इसलिए उसके साथी मौजूद हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मकान मालिक से भी जानकारी ली जा रही है कि किस आधार पर वहां पार्टी हो रही थी। पुलिस ने वहां मिली लड़कियों को समझाइश देकर घर भेज दिया, जबकि लड़कों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

रहवासियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
0