No loan waiver of up to 1 lakh of 7761 farmers of Khargone-Gogawan, amount lost | खरगोन-गोगावां के 7761 किसानों का 1 लाख तक का कर्जमाफ नहीं, राशि लैप्स

No loan waiver of up to 1 lakh of 7761 farmers of Khargone-Gogawan, amount lost | खरगोन-गोगावां के 7761 किसानों का 1 लाख तक का कर्जमाफ नहीं, राशि लैप्स


खरगोन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • भारतीय किसान संघ ने सीसीबी में धरना दिया, कृषि मंत्री का पुतला फूकेंगे

जिले के खरगोन विधानसभा के खरगोन व गोगावां तहसील के किसानों का दूसरे चरण का कर्जमाफ नहीं हुआ है। जय किसान कर्जमाफी योजना में दूसरे चरण में 7 हजार 761 किसानों का 1 लाख तक की कर्जमाफी की राशि लैप्स हो चुकी है। इसके चलते भारतीय किसान संघ ने सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक(सीसीबी) के गेट पर धरना दे दिया। किसानों का आरोप है जिला सहकारी बैंक, कृषि विभाग के साथ ही पूर्व कृषि मंत्री व विधायक के कारण किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिल पाया है।

तीन दिन में कर्जमाफी नहीं हुई तो कृषि मंत्री कमल पटेल व अफसरों के पुतले फूंकेंगे। भारतीय किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम पाटीदार, सदाशिव पाटीदार, कमलेश पाटीदार ने आरोप लगाया तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मंत्री सचिन यादव ने जिलेभर के किसानों को दूसरे चरण में 1 लाख का कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांट दिए। खरगोन विधानसभा में प्रमाण पत्र नहीं बांटे। 15 दिन पहले हमारे खातों में राशि नहीं आई तो जानकारी सामने आई राशि लैप्स हो गई है। किसानों को अब कर्जमाफी नहीं होगा।

किसानों का आरोप, क्रेडिट कार्ड सुविधा में लाभ नहीं, सीसीबी ने खुद निकाला पत्र

किसानों का आरोप है नाबार्ड द्वारा पशुपालन व्यवसायी किसानों की कार्यशील पूजी आवश्यकताओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा में कई किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। इसमें बड़े किसानों को बाहर कर दिया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने खुद पत्र तैयार किया है। मामले में सीसीबी के एमडी एके जैन ने कहा कि हमने तो 10 प्रतिशत राशि बढ़ाई है। आरोप निराधार हंै।

किसान संघ का आरोप, विधायक व पूर्व कृषी मंत्री के बीच राजनीति में नुकसान

किसान संघ का आरोप है पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव व खरगोन विधायक रवि जोशी के कारण कर्जमाफी नहीं हो पाई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व कृषि विभाग के अफसरों ने डिमांड भेजना था। हजारों किसानों को लाभ नहीं मिला है। मामले में पूर्व कृषि यादव व विधायक रवि जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार है और आरोप हम पर लगा रहे हैं। सरकार किसानों का कर्जमाफ करें।

जिले में ऐसी हुई कर्जमाफी

जिले में 2 लाख 10 हजार किसानों का 3 चरण में कर्ज माफी होना थी। 2 चरण में कर्जमाफी हुई। पहले में 1 से 50 हजार व दूसरे चरण में 50 से 1 लाख तक का कर्जमाफी किया है। इसमें 1 लाख 194 किसानों का 636.58 करोड़ रुपए कर्जमाफ हो चुका है। जबकि तीसरे चरण में 2 लाख तक का कर्जमाफ होना था। इसमें करीब 1 लाख किसान शेष रहे हैं। शेष 10 हजार किसान सरकारी व अन्य कारणों से अपात्र हो गए थे।

ये बोले जिम्मेदार

^ खरगोन विधानसभा सहित तीसरे चरण का कर्जमाफी की तैयारी थी। इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस सरकार गिरा दी। भाजपा सरकार को चार माह हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कर्जमाफी करना चाहिए। कांग्रेस सरकार आने पर तीसरा चरण भी माफ होगा।

-सचिन यादव, पूर्व कृषि मंत्री
^ भाजपा किसान व मजदूर विरोधी सरकार है। चार माह के बावजूद किसानों का कर्जमाफी नहीं कर पा रही है। पूर्व कृषि मंत्री से कोई मनमुटाव नहीं था।
-रवि जोशी, विधायक

सीसीबी के एमडी ने की अभद्रता

मामले में सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के एमडी एके जैन के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी सरकार ने किया है। इसमें बैंक का क्या करें। हमारे पास केवल रिकॉर्ड रखा जाता है।

0



Source link