- Hindi News
- Local
- Mp
- Three Storey Building Collapse In Madhya Pradesh Dewas News Update; Rescue Vehicle Rushed To Spot
देवास4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मकान काफी जर्जर हो चुका था, बारिश के कारण हादसे की बात समाने आई।
- देवास स्टेशन रोड स्थित नई आबादी में हुआ हादसा, आरा संचालक का बताया जा रहा घर
देवास स्टेशन रोड स्थित नई आबादी में मंगलवार शाम दो मंजिला मकान भरभराकर धराशायी हो गया। मकान गिरने से परिवार के लोग मलबे में दब गए। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची निगम और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर छह लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया। सभी की हातल ठीक है। टीम अभी भी रेस्क्यू कर मलबे को हटा रही है।

हादसे के बाद मदद को दौड़े लोग।

मलबे में दबी महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी अनुसार मकान आरा मशील संचालक जाकिर शेख का बताया जा रहा है। यहां उनके सहित चार फैमली रहती है। सभी लोग सुबह अपने-अपने काम पर निकल गए थे। घर में महिलाएं और बच्चे ही थी। शाम करीब पौने पांच बजे एक जोर की आवाज आई और मकान जमींदोज हो गया। मकान के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस और निगम की टीम को रहवासियों ने सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची निगम की टीम ने तत्काल मलबा हटाकर परिवार के छह सदस्यों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी की हातल ठीक है। जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। टीम मलबा हटाकर जांच रही है कि कोई और तो इसमें नहीं दबा है।

जेसीबी की सहायता से हटाया जा रहा है मलबा।

मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
0