- Hindi News
- Local
- Mp
- Building Wall Collapsed Today In Madhya Pradesh Indore Amid Rainfall
इंदौर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जर्जर मकान का अगला हिस्सा धराशायी हो गया।
- छिपा बाखल में देर रात हुआ हादसा, किराएदार पीछे की ओर रहने से बड़ा हादसा टला
छिपा बाखल में मंगलवार देर रात देवास जैसा हादसा होते-होते रह गया। रात 1.30 बजे करीब 125 साल पुराने जर्जर मकान का अगला हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि किराएदार का परिवार पीछे की तरफ था। इससे लगा एक अन्य जर्जर मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। निगम की टीम ने दोनों मकानों के खतरनाक हिस्सों को गिराने की कार्रवाई की।
जोन – 1 के अंतर्गत भवन अधिकारी विवेश जैन ने बताया दाऊलाल मनोज तिवारी का मकान था। रात 2 बजे निगम कंट्रोल रूम को मकान का अगला हिस्सा गिरने की सूचना मिली। रात में ही टीम पहुंची तो पता चला किराएदार जगदीश शर्मा का परिवार यहां रहता था। हादसे के समय परिवार मकान के पिछले हिस्से में था। इससे लगा सिद्धनाथ नाथूलाल भावसार का मकान भी लटक गया। इस पर दोनों मकानों को खाली करने का कहकर निगम की टीम बुधवार सुबह फिर पहुंची। दोनों मकानों के खतरनाक हिस्सों को शाम तक हटा दिया गया। बाकी हिस्से को परिवार के लोग ही मजदूरों से हटवा रहे हैं। यह दोनों ही मकान निगम की खतरनाक मकानों की सूची में नहीं थे। इससे पहले निगम की टीम ने 125 भवनों को खतरनाक मानकर सूची तैयार की थी और उनमें से अतिखतरनाक 26 मकानों में कोर्ट केस वाले प्रकरण को छोड़ सभी को हटाया जा चुका है।
0