Roads deteriorated due to rain, municipality did not start putting muram-ballast in pits, fear of accident | बारिश से सड़कें हुईं खराब, गड्ढों में नगर पालिका ने मुरम-गिट्टी डलवाना शुरू नहीं की, हादसे का अंदेशा

Roads deteriorated due to rain, municipality did not start putting muram-ballast in pits, fear of accident | बारिश से सड़कें हुईं खराब, गड्ढों में नगर पालिका ने मुरम-गिट्टी डलवाना शुरू नहीं की, हादसे का अंदेशा


नीमच18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • चार दिन की बारिश से शहर की हालत हुई खराब, वाहन चालक और राहगीर सब हो रहे परेशान

शहर में पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जगह-जगह से उखड़ चुकी है। कई जगह सड़क के नाम पर केवल गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। बारिश कुछ कम हाेने के बावजूद नपा इन गड्ढों से निजात दिलाने के लिए मुर्रम-गिट्टी तक नहीं भर रही है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों के साथ रहवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नपा द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण कई जगह लोग स्वयं ही वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल लाकर डाल रहे हंै, ताकि उनके घर या दुकान के सामने गड्ढों में कीचड़ व पानी जमा न हो। बारिश ने जहां लोगों को राहत दी है वहीं परेशानियां भी बढ़ाई है। भारी बारिश के कारण शहर में कई जगह सड़कों पर गड्ढे होने के साथ उनमें पानी व कीचड़ जमा होने के साथ गंदगी भी हो रही है। ऐसे रहवासियों को तो परेशान होना पड़ रहा है, राहगीर व वाहन चालकों को भी इन गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। मूलचंद मार्ग हो या तिलक मार्ग, नयाबाजार, प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र, फव्वारा चौक से टैगोर मार्ग प्रवेश, दशहरा मैदान रोड, अफीम फैक्ट्री रोड़, स्टेशन रोड, ग्वालटोली से कलेक्टर चौराहा रोड़, घंटाघर रोड, नीमचसिटी रोड जैसे प्रमुख मार्ग व क्षेत्र में बारिश के कारण सड़कें खराब हो रही है। नपा ने इन गड्ढों को भरने के लिए अब तक कोई इंतजाम नहीं किए है। दो दिन से बारिश कम हो रही है, ऐसे में नपा को इन गड्ढों को भरने के लिए इंतजाम करना था, लेकिन कुछ किया नहीं है। नयाबाजार निवासी रामप्रसाद व नूर मोहम्मद ने बताया कि जगह-जगह से सड़क खराब हो रही है। सीवरेज वाले ने भी खुदाई के बाद सही तरीके से गड्ढे नहीं भरें।

बारिश थम जाने के बाद कीचड़ की समस्या से पैदल चलना तक हो रहा मुश्किल

सड़क नहीं बनाई-गड्डें तो भर देते – रहवासी व पूर्व पार्षद मुकेश सिसोदिया ने बताया नगरपालिका 6 साल बाद भी मूलचंद मार्ग की सड़क नहीं बना पाई है। कम से कम बारिश के समय तो इन गड्ढों को भर दे, ताकि रहवासियों को परेशानी नहीं हो। वैसे भी हम धूल के तो आदी हो चुके है, कम से कम कीचड़ से तो मुक्ति मिल सकेंगी। लोग स्वयं इधर-उधर से वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल लाकर भर रहे है। ताकि उनके घर के सामने तो कीचड़ न हो।

अब क्या करें हम ही भर रहे हैं

मूलचंद मार्ग निवासी इस्लाम भाई ने बताया सड़क किनारे गड्ढे हो रहे हैं। गड्ढे भरने के लिए नपा में शिकायत की थी, अब तक कुछ नहीं हुआ। स्वयं हाथ ठेले में भर टूटी, पत्थर लाए ओर भर रहे हैं, देख लो आप ही। आंबेडकर कॉलोनी निवासी सुमित्रा बाई ने बताया कि सड़क पर हो रहे गड्ढों में पानी व कीचड़ के साथ अब तो मच्छर होने लगे है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा।

दो पहिया वाहन चालक ज्यादा परेशान होते है
कलेक्टोरेट चौराहा क्षेत्र में हाथ ठेला लगाकर मौसमी व्यवसाय करने वाले राजू भाई ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय के सामने ही बड़े क्षेत्र में गड्डा हो रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को होती है। कई बार तो भारी वाहनों से बचने के प्रयास में कीचड़ में फंस जाते है और गिरते-गिरते बचते है।
मुरम डलवाएंगे
^ लगातार हो रही बारिश के कारण मुरम व गिट्टी नहीं डाल पाए है। इंजीनियरों को निर्देश दिए है। कुछ जगह तो मुर्रम डाल चुके है, अब जहां आवश्यक है वहां डलवाएंगे।
सीपी राय, सीएमओ नपा नीमच

0



Source link