खरगोन4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी परिसर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को भारतीय मजदूर चालक-परिचालक संघ की जिला इकाई की बैठक हुई। निर्णय लिया कि सरकार चालक-परिचालकों को 9 हजार रुपए प्रतिमाह के अनुसार कोरोना काल का 5 माह का वेतन दें। मोटर वाहन चालक-परिचालक कल्याण योजना लागू करने के साथ बसें चालू होने पर चालक-परिचालक को कोरोना योद्धा घोषित किया जाए। संघ के शांतिलाल यादव व दीपक दरबार ने कहा कोरोना संक्रमण के कारण बसों के पहिए थमने से जिले के 6 हजार चालक-परिचालक बेरोजगार हो गए हैं। शासन व मोटर वाहन मालिकों ने कोई सहयोग नहीं दिया। भामसं जिला मंत्री नरेंद्र पटेल ने कहा कई बार मांग के बाद भी सरकार चालक-परिचालकों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को चालक, परिचालक व हेल्पर के हित में निर्णय लेना चाहिए। मांगें नहीं मानी तो जिले सहित प्रदेश के चालक-परिचालक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कोई भी बस नहीं चलने दी जाएगी। चालक-परिचालक संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज कुमरावत ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानने पर आगामी दिनों में निमरानी से खलघाट तक संभाग के चालक-परिचालक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन करेंगे। मजदूर संघ जिला संयोजक पंकज मलतारे व चालक, परिचालक व हेल्पर मौजूद थे।
0