राजगढ़10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- संचालक किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया
महिला बाल विकास विभाग की डायरेक्टर स्वाति वीणा मीणा नायक ने गुरुवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान वे कुछ आंगनवाड़ियों का निरीक्षण करने भी पहुंची। उन्होंने नरसिंहगढ़ के पीलूखेड़ी केंद्र और ब्यावरा कचनारिया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने वहां की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने लॉक डाऊन के दौरान किया जा रहा सत्तू वितरण, मोबाइल से होने वाली मॉनिटरिंग, ऑनलाइन डाटा फीडिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों के स्वास्थ्य, विभाग की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उनकेसाथ संभाग प्रभारी नकीजहां कुरैशी, डीपीओ चंद्रसेना भिड़े, श्याम बाबू खरे, केदार शर्मा, सुपरवाइजर सुभद्रा पाटीदार सहित अन्य थे।
पीलूखेड़ी से शुरू किया निरीक्षण
महिला बाल विकास विभाग डायरेक्टर ने जिले में विभाग की स्थिति को जानने के लिए यह दौरा बनाया था। उन्होंने जिले की सीमा के पहले आंगनवाड़ी केंद्र पीलूखेड़ी में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद नरसिंहगढ़ परियोजना की बिहार आंगनवाड़ी केंद्र, ब्यावरा परियोजना की कचनारिया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने साथ मे मौजूद जिला अधिकारी, परियोजना अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।
0