‘IndiaFightsCorona’ ने अपने ट्विटर हैंडल पर 7 गाइडलाइन दी हैं. जिसमें पुलिस वालों को अन्य व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखने के लिए कहा गया है. साथ ही हाथों की स्वच्छता का पालन करने, चेहरे को बार-बार छूने से बचने और जांचे जा रहे दस्तावेज़ों को ना छूने के निर्देश दिए गए हैं.
#IndiaFightsCorona:📍पुलिस/ यातायात पुलिस के लिए दिशानिर्देश↗️ अन्य व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें।↗️ हाथों की स्वच्छता का पालन करें; चेहरे को बार-बार छूने से बचें।↗️आपके द्वारा जांचे जा रहे दस्तावेज़ों को ना छुएं।#StaySafe #IndiaWillWin pic.twitter.com/zMJgAQjVFl
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) August 26, 2020
कोरोना से बचने के लिए इन सात नियमों का करें पालन-
1. अन्य व्यक्तियों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें.
2. हाथों की स्वच्छता का पालन करें, चेहरे को बार-बार छूने से बचें.
3. आपके द्वारा जांचे जा रहे दस्तावेजों को ना छूएं.
4. लोगों को स्वयं से एक निश्चित दूरी पर रोकें.
5. हमेशा फेस मास्क पहनें और सुरक्षित तरीके से डिस्पोज करें, हैंड सैनितैजर का उपयोग करें.
6. अस्पतालों क्वारंतीं सुविधाओं के पास तैनात होने पर सुरक्षात्मक गियर (पीपीई किट) पहनें.
7. ड्यूटी के बाद, घर जाने पर इस्तेमाल किए हुए कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं.
ये भी पढ़ें : लाइसेंस, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट समेत इन डाक्यूमेंट्स की बड़ी वैलिडिटी
देश में इतनी हो गई कोरोना संक्रमितों की संख्या
भारत में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है. 24 घंटे में आए नए मामलों की संख्या 75,760 रही. पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के रोजाना 55 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं. अब तक भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 33 लाख के पार हो चुकी है. इसमें करीब आठ लाख सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 1,023 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक मौतों की संख्या 60,472 हो गई है. वहींं, 24 लाख लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंंकड़ाें से इसका पता चलता है.