- Hindi News
- Local
- Mp
- Father And Sons Murdered Young Man With Knife In Feroz Gandhi Nagar, Indore, All Absconding
इंदौर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिरोज गांधी नगर में हुई हत्या की वारदात का आरोपी।
- पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है
- मृतक ने आरोपी को गालियां देकर धमकाया था, उसकी पत्नी से भी विवाद किया था
फिरोज गांधी नगर में गुरुवार देर रात अवैध संबंधों के चलते श्याम नगर में रहने वाले एक युवक की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले आऱोपी पिता-पुत्र फरार हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात को अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया है। मृतक ने आऱोपी के घर पर गालियां देकर धमकाया था। उसकी पत्नी से भी विवाद किया था।
एएसपी शशिकांत कनकने के अनुसार श्याम नगर निवासी 19 वर्षीय आकाश पिता पूनमसिंह श्रीवास की फिरोज गांधी नगर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पता चला है कि उसकी हत्या वहीं रहने वाले कमलेश वर्मा औऱ उसके बेटों पंकज, दीपक और गौरव ने की है। हत्या के बाद से चारों फरार हैं।
मुख्य आरोपी कमलेश वर्मा के बाद कितने बेटे इस हत्या में शामिल थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर काफी खून पड़ा हुआ है। मृतक आकाश का पुश्तैनी मकान यहीं है। वह एक साल पहले परिवार के साथ श्याम नगर में रहने चला गया था। उसके खिलाफ 4-5 केस पहले से दर्ज हैं। वहीं, आरोपी के खिलाफ भी 1-2 केस दर्ज हैं।

फिरोज गांधी नगर में वारदात के बाद मौके का मुआयना करते पुलिस अधिकारी।
आकाश फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। वहीं आरोपी किराए की गाड़ी चलाता था। आरोपी की पत्नी को थाने पर बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट लिखवाने कोई नहीं आया
टीआई का कहना है कि घटना के तीन घंटे बाद भी मृतक के घर से कोई नहीं आया। उसके चाचा भी फिरोज गांधी नगर में रहते है। वे भी एमवायएच में है। मृतक के दोस्तों ने जानकारी दी है कि मृतक अपने घर के पास खड़ा हुआ था। तभी आरोपी आए।
उन्होंने आकाश को चाकू घोंपा। वह निढाल हुआ तो उसे घसीटकर ले गए, फिर गले पर तलवार जैसे हथियार से वार किया। जब वह मरणासन्न हो गया तो आऱोपी भाग गए। पता चला है कि आकाश ने कुछ दिन पहले विवाद के चलते आरोपी की पत्नी को गालियां दी थी।
आठ दिन पहले लड़ाई हुई थी
आकाश ने 11 अगस्त को फिरोज गांधी नगर में रहने वाले अपने दोस्त आशीष पाल के साथ मिलकर जनता क्वार्टर में रहने वाली महिला संदीप कौर के साथ भी मारपीट की थी। घटना के वक्त महिला अपनी एक्टिवा पर खड़ी थी और आऱोपी ने उसे धमकाया था। कहा कि इतनी रात को अकेली क्यों है। फिर महिला के घर में तोड़फोड़ भी कर दी थी।
0