MP में कुछ और IAS अफसर फिर इधर से उधर, यहां देखिए पूरी लिस्ट  | bhopal – News in Hindi

MP में कुछ और IAS अफसर फिर इधर से उधर, यहां देखिए पूरी लिस्ट  | bhopal – News in Hindi


भोपाल.मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए. सरकार ने 4 आईएएस (IAS) अधिकारियों की नई पदस्थापना (Posting) की है. जबकि राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें जिला पंचायत सीईओ से लेकर संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

इस नये फेरबदल में हिमांशु चंद्र को जिला पंचायत इंदौर के सीईओ के साथ-साथ इंदौर का अपर कलेक्टर भी बनाया गया है. वहीं किरोड़ी लाल मीणा को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क यानि स्वान का एमडी बनाया गया है. नोबेल ए को बालाघाट का अपर कलेक्टर जबकि उमा महेश्वरी जिला पंचायत बालाघाट सीईओ बनी हैं.

IAS अफसरों की नयी पदस्थापना
-हिमांशु चन्द्र, सीईओ, जिला पंचायत इंदौर, अपर कलेक्टर इंदौर-किरोड़ीलाल मीना, एमडी, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान)

-फेंक नोबल ए, अपर कलेक्टर, बालाघाट
-उमा महेश्वरी, सीईओ, जिला पंचायत, बालाघाट

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर इधर से उधर
-अमर बहादुर सिंह, सीईओ, जिला पंचायत, छतरपुर
-जितेंद्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर, उज्जैन

-सीईओ स्मार्ट सिटी उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार
-रोहन सक्सेना, कार्यकारी संचालक, एमपी औद्योगिक विकास निगम, इंदौर
-अभिषेक गहलोत, संयुक्त कलेक्टर, रतलाम

तबादलों पर सियासत
मध्यप्रदेश में अधिकारियों के तबादलों पर सियासत भी जमकर हो रही है. कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले अधिकारियों की तबादला पोस्टिंग रोकने की मांग की है. तो वहीं बीजेपी ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है. दरअसल कुछ वक्त पहले ही प्रदेश सरकार की ओर से कुछ जिलों के कलेक्टर को भी बदला गया था और अब एक बार फिर सीईओ अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी बदले गए हैं. लिहाजा कांग्रेस तबादलों को लेकर सवाल खड़े कर रही है.





Source link