The minister said – there should be no fake manure-seed business, ban the illegal sand trade | मंत्री बोले- नहीं होना चाहिए नकली खाद-बीज का कारोबार, रेत के अवैध धंधे पर भी लगाएं रोक

The minister said – there should be no fake manure-seed business, ban the illegal sand trade | मंत्री बोले- नहीं होना चाहिए नकली खाद-बीज का कारोबार, रेत के अवैध धंधे पर भी लगाएं रोक


भिंड9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के अिधकारियों को निर्देश देते मंत्री।

  • सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने जिले के अधिकारियों की बैठक ली

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि नकली खाद बीज का भंडारण और खरीद फरोख्त नहीं होना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। खाद की किल्लत न हो एवं वितरण ठीक ढंग से हो इसके लिए संबंधित अधिकारी विशेष रूप से गौर करते रहें। वे गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस पर जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

सहकारिता मंत्री ने रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेत का अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पूर्ण रूप से रोका जाए एवं संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने चंबल प्रोगेस-वे के संबंध में जानकारी चाही तब अटेर एसडीएम ने बताया कि इसके लिए अटेर क्षेत्र में 250 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस पर मंत्री ने कहा कि यह प्रोग्रेस-वे मुख्यमंत्री की अति महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस मौके पर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह रावत, एसडीएम ओएन सिंह व अभिषेक चौरसिया, माइनिंग अधिकारी आरपी भदकारिया, प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधक भानू प्रजापति, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वहीं मंत्री ने अटेर क्षेत्र के ग्राम सकराया में एक करोड़ की लागत से बने हाईस्कूल का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

0



Source link