This Irish player destroy own car by hitting a long six with Bat Made in Meerut | इस आयरिश क्रिकेटर ने मेरठ के बल्ले से मारा ऐसा छक्का, तोड़ दिया अपनी ही कार का शीशा

This Irish player destroy own car by hitting a long six with Bat Made in Meerut | इस आयरिश क्रिकेटर ने मेरठ के बल्ले से मारा ऐसा छक्का, तोड़ दिया अपनी ही कार का शीशा


नई दिल्ली: क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के लगाना तो आम बात है, लेकिन कोई क्रिकेटर इतना लंबा छक्का लगा दे कि गेंद स्टेडियम के बाहर खुद उसकी ही कार को तोड़ दे तो ऐसा शायद ही कभी देखा गया होगा. लेकिन आयरलैंड के धुरंधर बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन (Kevin O’Brien) घरेलू क्रिकेट का मैच खेलते हुए छक्के लगाने की धुन में ऐसे मग्न हुए कि अपनी टीम तो जीत दिला दी, लेकिन छक्का मारकर अपनी न्यू टोयोटा कार का  ही शीशा तोड़ दिया.
 

केविन खेल रहे थे भारत के मेरठ में बने बल्ले से
डबलिन के पेम्ब्रोक क्रिकेट क्लब में इंटर प्रोविंशियल टी20 कप के मैच में केविन लीस्टर लाइटनिंग टीम के लिए भारत के मेरठ शहर की कंपनी सरीन स्पोर्टस के एसएस टन बल्ले से खेल रहे थे. उन्होंने मैच में 221 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में 8 छक्के और 3 चौके लगाकर 82 रन बनाए.

इसी दौरान उनका एक छक्का इतना जोरदार रहा कि गेंद मैदान पार करते हुए सीधे स्टेडियम के बाहर खड़ी उनकी कार से जाकर टकरा गई और उसका फ्रंट शीशा टूट गया.  लीस्टर लाइटनिंग ने बारिश से प्रभावित मैच की इस पारी में 12 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए. जवाब में विपक्षी टीम नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स ने विलियम पोर्टरफील्ड के 30 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 12 ओवर में 8 विकेट पर 104 रन बनाए और मैच हार गई.
 

क्रिकेट आयरलैंड ने शेयर की है टूटी कार की तस्वीर
क्रिकेट आयरलैंड ने अपने इस धुरंधर बल्लेबाज के कारनामे की तस्वीर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. ट्वीट में केविन की टूटी कार का फोटो अपलोड करते हुए क्रिकेट आयरलैंड ने लिखा है कि केविन ओ ब्रायन ने छक्के मारे और अपनी ही कार विंडो तोड़ दी, सीरियसली. एक आदमी ने टोयोटा  लांग माइल को टैग करते हुए उन्हें इस पर ध्यान देने को कहा तो टोयोटा ने रिप्लाई में बताया कि केविन उनके ब्रांड एंबेस्डर हैं और वे उनकी मदद करने में बेहद खुश होंगे, भले ही वे अपनी ही कार को तोड़ते रहें.

2 महीने पहले भी शॉट के जरिए तोड़ी थी कार
क्रिकेट वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले केविन ने मैच के बाद बताया कि मुझे बाद में पता चला कि मेरी ही कार का शीशा टूटा है. मैं पूरे मैच के दौरान फोन करता रहा ताकि कोई आकर मेरी कार ठीक कर दे. उन्होंने बताया कि उनकी कार का शीशा दो महीने में दूसरी बार टूटा है. इससे पहले भी इसी ग्राउंड पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके मारे शॉट पर गेंद मैदान के बाहर उनकी ही कार में जा लगी थी. तब कार के दरवाजे पर डेंट आ गया था. उन्होंने कहा कि अगली बार मैं अपनी कार को मैदान से दूर खड़ा करूंगा.





Source link