आठनेर के CMO शेख अख्तर और छतरपुर के पूर्व CMHO वी एस वाजपेयी की कोरोना से मौत | bhopal – News in Hindi

आठनेर के CMO शेख अख्तर और छतरपुर के पूर्व CMHO वी एस वाजपेयी की कोरोना से मौत | bhopal – News in Hindi


भोपाल. शुक्रवार को बैतूल के आठनेर के सीएमओ (CMO) शेख अख्तर और छतरपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी वीएस वाजपेयी की कोरोना (Corona) से मौत हो गई. शेख अख्तर नागपुर और वाजपेयी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएमएचओ बहुत ही क्रिटिकल कंडीशन में भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन इम्यूनिटी वीक होने के कारण वीएस वाजपेई कोरोना की जंग हार गए.

अपने वाहन से निकले थे भोपाल
डॉ. वीएस वाजपेयी अपने वाहन से 27 अगस्त को छतरपुर से भोपाल के लिए निकले थे.सागर में तबियत बिगड़ गई तो वाजपेई सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गए. मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के बाद पूर्व सीएमओ की कोरोना जांच की गई.वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ट्रीटमेंट के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई.

आठनेर के CMO की मौतबैतूल ज़िले के आठनेर के सीएमओ शेख अख्तर का भी कोरोना से निधन हो गया.14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.तब से वो अस्पताल में भर्ती थे. तबियत ज़्यादा बिगड़ने पर शेख अख्तर को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.इससे कुछ दिन पूर्व भैंसदेही सीएमओ का भी कोरोना से निधन हो चुका है.

संक्रमितों की संख्या 60 हजार के पार
मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है.एमपी में 60 हजार के नजदीक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचने वाला है.बीते 24 घंटों में प्रदेश  से 1252 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.इसके साथ ही 17 मरीज़ों की मौत की भी खबर है और 943 मरीज़ स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौटे हैं.

शुक्रवार के हालात
स्टेट मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार तक मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल 59433 मरीज़ हो चुके हैं. इनमें से 1323 की मौत हो चुकी है जबकि 45396 स्वस्थ होकर घर लौट गए. अस्पतालों में अभी भी 12714 मरीज़ भर्ती हैं.

जिले वार आंकड़े
इंदौर – 12,229 केस,379 की मौत,8610 स्वस्थ
भोपाल – 9956 केस,270 मौत, 8170 स्वस्थ

ग्वालियर – 4724 केस, 42 की मौत, 3536 मरीज स्वस्थ
जबलपुर – 3706 केस, 74 की मौत,2737 मरीज स्वस्थ
मुरैना – 2039 केस,13 की मौत, 1897 हुए स्वस्थ
उज्जैन – 1673 केस, 79 की मौत,1368 मरीज स्वस्थ
खरगोन – 1459 कोरोना पॉजिटिव, 26 मौत,1188 मरीज़ स्वस्थ
बड़वानी- 1091 केस, 15 मौत, 970 मरीज स्वस्थ,
नीमच- 1161 पॉजिटिव केस, 13 की मौत, 922 स्वस्थ
सागर – 1092 केस,49 की मौत,862 स्वस्थ
खंडवा – 895 पॉजिटिव केस, 21 की मौत,764 मरीज स्वस्थ
रतलाम – 920 पॉजिटिव केस, 19 की मौत,717 मरीज़ स्वस्थ
मंदसौर – 755 पॉजिटिव केस,12 की मौत, 601 स्वस्थ
धार – 835 पॉजिटिव केस, 15 की मौत,595 स्वस्थ
विदिशा – 800 केस, 15 मौत​,594 मरीज़ स्वस्थ

देवास – 667 कोरोना मरीज,15 की मौत,529 स्वस्थ

राजगढ़- 784 पॉजिटिव केस,13 की मौत,532 स्वस्थ

रीवा- 660 पॉजिटिव केस,13 मौत, 524 स्वस्थ

​भिंड- 588 पॉजिटिव केस, 4 मौत , 531 स्वस्थ

बुरहानपुर- 552 पॉजिटिव केस,25 की मौत,499 स्वस्थ

रायसेन में 633 केस, 13 की मौत 499 स्वस्थ

सीहोर- 617 केस,19 की मौत,474 स्वस्थ

शिवपुरी- 784 पॉजिटिव केस, 6 की मौत, 503 मरीज़ स्वस्थ

छतरपुर- 561 पॉजिटिव केस, 13 मौत ,485 स्वस्थ
दमोह- 591 पॉजिटिव केस,12 की मौत ,433 डिस्चार्ज
दतिया- 606 केस, 6 की मौत, 466 स्वस्थ
होशंगाबाद-520 केस,18 की मौत, 394 मरीज स्वस्थ
बैतूल – 617 पॉजिटिव केस, 12 की मौत ,405 स्वस्थ
शाजापुर- 440 केस, 7 की मौत, 365 स्वस्थ
श्योपुर – 470 पॉजिटिव केस, 3 मौत ,355 स्वस्थ
टीकमगढ़ – 400 पॉजिटिव केस,10 मौत, 345 स्वस्थ
कटनी- 452 पॉजिटिव केस, 9 की मौत,336 डिस्चार्ज​
सतना- 478 केस,14 की मौत, 354 स्वस्थ
झाबुआ- 572 केस, 6 मौत, 297 स्वस्थ​
छिंदवाड़ा – 439 केस, 6 की मौत, 320 मरीज स्वस्थ
सिंगरौली- 338 केस, 7 मौत, 241 स्वस्थ
अलीराजपुर-493 केस, 4 की मौत, 304 स्वस्थ
हरदा- 408 केस,9 की मौत​,331 स्वस्थ
नरसिंहपुर- 362 पॉजिटिव केस,3 मौत,301 स्वस्थ
शहडोल- 468 केस, 4 मौत, 289 स्वस्थ
सीधी- 283 केस, 2 की मौत,213 स्वस्थ
बालाघाट- 273 केस,1 मौत, 212 स्वस्थ
पन्ना- 245 केस, 211 स्वस्थ ​​
गुना- 279 केस,8 की मौत,152 मरीज स्वस्थ
अशोकनगर- 182 केस, 5 की मौत, 138 स्वस्थ
आगर-मालवा- 186 केस,5 की मौत, 147 स्वस्थ
अनूपपुर- 355 केस,1 मौत,170 मरीज डिस्चार्ज
सिवनी- 231 केस,5 मौत,152 स्वस्थ
डिंडौरी- 129 केस, 103 स्वस्थ
मंडला- 158 केस,1 मौत,95 स्वस्थ
उमरिया- 116 पॉजिटिव केस, 2 की मौत, 72 स्वस्थ
निवाड़ी-  161 पॉजिटिव केस, 88 स्वस्थ





Source link