भोपाल में पानी की टंकी को ब्लास्ट कर उड़ाया गया.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 10000 लीटर क्षमता वाली 30 साल पुरानी पानी टंकी को विस्फोटक से गिराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.
बारूद लगाने के बाद हुए धमाके से 30 साल पुरानी टंकी पल भर में जमींदोज हो गई. यह पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की देखरेख में हुई. पूरे काम की माॅनिटरिंग भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ आदित्य सिंह ने की. आपको बता दें कि भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन प्लेटिनम प्लाजा से जवाहर चौक तक लगभग दो किलोमीटर लंबी बुलेवर्ड स्ट्रीट का निमार्ण किया जा रहा है. यह स्ट्रीट एबीडी एरिया की सबसे चौड़ी सड़क होगी.
ऐसी होगी स्मार्ट सिटीसड़क के दोनों तरफ यूटिलिटी टनल बनाई गई है. इस रोड पर पेडेस्ट्रियल और साइकिल ट्रैक भी बनाया जाना है. इससे पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने सड़क निर्माण में आए 200 दुकानों का शिफ्ट किया. सड़क के दोनों छोर पर मेट्रो ट्रेन के स्टेशनों के लिए भी जगह होगी. स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि यह रोड 45 मीटर चौड़ी है. इसकी लागत 39 करोड़ है. इसके मद्देनजर ही रास्ते में आ रही पानी की जर्जर टंकी को बीते दिनों हटाया गया.