- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Bhadbhada Dam Gate Open Update | Bhopal Monsoon Rains, Madhya Pradesh Weather Forecast Today Latest News Update; Bairagarh, Kolar And Nabibagh
भोपाल3 मिनट पहले
तेज बारिश के चलते भोपाल में भदभदा के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इससे पहले गेट नंबर 4, 5, 6, 7 ओपन किए गए थे।
- शहर में डैम से लेकर अंडरब्रिज और सड़कें ओवरफ्लो, घरों में पानी घुसा
- भोपाल में इस सीजन में अब तक एक हजार एमएम से ज्यादा पानी गिर चुका है
राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम 6 बजे तक इस दरम्यान भोपाल में कुल 163.3 मिमी पानी गिर चुका था। इसके चलते भदभदा डैम फुल हो गया। इसके सुबह 4 गेट खोलने पड़े थे, दोपहर बाद सभी 8 गेट खोल दिए गए। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी रातभर पानी गिरा। शनिवार को दिन में तेज बारिश के कारण शहर के डैम से लेकर अंडरब्रिज और सड़कें तक ओवरफ्लो हों गईं। मौसम विभाग ने कल भी इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई है। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो भोपाल में लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
न्यू मिनाल में घरों में पानी घुस गया। पानी के कारण सड़क पूरी तरह डूब गई।
अभी तक करीब 210 एमएम ज्यादा पानी गिर चुका
दिन में रुक-रुककर और शाम से सुबह तक लगातार पानी गिरने के कारण शहर में जलभराव की स्थिति हो गई। अब तक सीजन में एक हजार एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह करीब 200 एमएम ज्यादा है। एक दिन पहले भोपाल में इस सीजन में 986.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यह सामान्य बारिश से 142 मिलीमीटर ज्यादा थी। 17 अगस्त की बात करें तो राजधानी में औसत से करीब 2% कम बारिश हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग औसत से 19% कम और औसत से 19% ज्यादा बारिश को सामान्य बारिश मानती है।

तुलसी नगर में भी घरों में पानी घुस गया। लोग रातभर परेशान होते रहे।

भोपाल में लगातार बारिश के कारण सुबह साढ़े 9 बजे भी अंधेरा जैसा रहा। यह दृश्य भोपाल के सुभाषनगर ब्रिज का है।
दिन का पारा नीचे आया
लगातार बारिश के कारण अब दिन का पारा भी नरम पड़ गया है। आज यह 26.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार, बंगाल में बना सिस्टम छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ऊपर एक अति कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसी के कारण तेज बारिश हो रही है।