Bhopal Rain News Update; Rainwater Enters In Chirayu Medical College and Hospital In Bairagarh, Bhadbhada and Kaliyasot Dam Gates Opened | चिरायु अस्पताल में पानी भरा; अमरावत कलां का राजधानी से संपर्क टूटा, लोग फंसे, राहत के लिए नाव भेजी जा रही

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Rain News Update; Rainwater Enters In Chirayu Medical College And Hospital In Bairagarh, Bhadbhada And Kaliyasot Dam Gates Opened

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के बैरागढ़ स्थित चिरायु अस्पताल में पानी भर गया। यह कोविड-19 अस्पताल है।

  • सड़कें तालाब बनीं, प्रशासन अब नाव से लोगों को निकालने की तैयारी

भोपाल में लगातार बारिश के कारण बैरागढ़ स्थित कोविड हॉस्पिटल चिरायु तक पानी पहुंच गया है। पानी अस्पताल परिसर से लेकर पार्किंग में भर गया। इधर, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोलने जाने के बाद दामखेड़ा को खाली करा दिया गया है। अमरावत कलां का भोपाल से संपर्क टूट गया है। लोगों को निकालने के लिए एक टीम रवाना कर दी है। नाव नहीं पहुंच पाने के कारण लोग फंसे हुए थे।

चिरायु अस्पताल में इस तरह पानी भर गया।

चिरायु अस्पताल में इस तरह पानी भर गया।

निचले इलाकों से लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया।

निचले इलाकों से लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया।

स्थानीय निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि अमरावत कलां का शहर से संपर्क टूट गया है।

स्थानीय निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि अमरावत कलां का शहर से संपर्क टूट गया है।

कोलार समेत शहर के कई निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की तरफ से उन्हें खाना-पीना भी दिया जा रहा है। हालांकि, कोरोना के कारण एक जगह पर कम संख्या में लोगों को रखने के कारण काफी परेशानी भी हो रही है।

भदभदा डैम के गेट खोले जाने के बाद कोलार में पानी की स्थिति।

भदभदा डैम के गेट खोले जाने के बाद कोलार में पानी की स्थिति।

0

Source link